{"_id":"68aff30cfb49ed74230e51ca","slug":"a-monkey-snatched-a-bundle-of-notes-from-a-man-and-blew-away-the-money-80-thousand-rupees-flew-away-in-the-air-2025-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: बंदर ने शख्स से नोटों की गड्डी छीनकर उड़ाए पैसे, 80 हजार रुपये हवा में उड़े, लोगों ने खूब की लूट","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: बंदर ने शख्स से नोटों की गड्डी छीनकर उड़ाए पैसे, 80 हजार रुपये हवा में उड़े, लोगों ने खूब की लूट
Thu, 28 Aug 2025 12:24 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:24 PM IST
सार
Viral Video: ये घटना औरैया जनपद की बिधूना तहसील परिसर की है। यहां एक शख्स अपनी बाइक से पहुंचा था और उसने बाइक की डिक्की में करीब 80 हजार रुपये रखे थे। अचानक एक बंदर वहां आ धमका और उसने मोपेड में रखे थैले से नोट निकाल लिए।
विज्ञापन
बंदर ने जब आसमान से कर दी पैसों की बारिश
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हम सबने कभी न कभी फिल्मों या गानों में ये लाइन जरूर सुनी होगी, "मैं बारिश कर दूं पैसों की."। ये गाना इतना मशहूर है कि जिन लोगों को फिल्में देखने का शौक नहीं भी है, उनके कानों तक यह धुन जरूर पहुंची होगी। लेकिन जरा सोचिए अगर सच में आसमान से पैसों की बारिश होने लगे तो क्या नजारा होगा? जाहिर है हर कोई उस जगह दौड़ पड़ेगा और जितना हो सके उतने नोट बटोरने की कोशिश करेगा। सुनने में यह ख्वाब जैसा लगता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में कुछ ऐसा ही अजीब और मजेदार नजारा सामने आया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ये घटना औरैया जनपद की बिधूना तहसील परिसर की है। यहां एक शख्स अपनी बाइक से पहुंचा था और उसने बाइक की डिक्की में करीब 80 हजार रुपये रखे थे। अचानक एक बंदर वहां आ धमका और उसने मोपेड में रखे थैले से नोट निकाल लिए। बंदर इतने शातिर होते हैं कि मौका मिलते ही कुछ भी छीनकर भाग जाते हैं। यहां भी वही हुआ। नोट पाकर बंदर पास के पेड़ पर चढ़ गया और वहां बैठकर उसने सबको चौंका दिया।
विज्ञापन
पैसे छीनकर भागा बंदर
पेड़ पर बैठे बंदर ने नोटों को ऐसे हवा में उड़ाना शुरू किया जैसे किसी ने पैसों की बारिश कर दी हो। ऊपर से नोट लहराते हुए नीचे गिर रहे थे और उन्हें देख कर वहां मौजूद लोग खुशी से दौड़ पड़े। हर कोई जितने नोट हाथ में आ सकते थे, बटोरने लगा। देखते ही देखते तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। ऐसा लग रहा था मानो अचानक किसी ने लॉटरी का दरवाजा खोल दिया हो। जब माहौल थोड़ा शांत हुआ और नोट बटोरने की होड़ खत्म हुई, तब असली नुकसान सामने आया। उस शख्स ने 80 हजार रुपये डिक्की में रखे थे, लेकिन वापस उसे सिर्फ 52 हजार रुपये ही मिले। यानी लगभग 28 हजार रुपये गायब हो गए। कोई उन्हें उठा ले गया या भागते-भागते कहीं खो गए, इसका साफ पता नहीं चला।
विज्ञापन
वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो देखते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। लोग इसे बार-बार शेयर करने लगे। साथ ही मजेदार कमेंट भी करने लगे। कई यूज़र्स ने इस घटना को "बंदर की बजट ब्रेकिंग हरकत" कहा। वहीं कुछ लोगों ने हंसते हुए लिखा, "बंदर ने कर दी पैसों की बारिश, अब तो ATM भी शर्मिंदा है।" किसी ने इसे "उत्तर प्रदेश का सबसे फिल्मी वीडियो" बताया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह लोग नोटों के पीछे भाग रहे हैं और बंदर पेड़ पर बैठकर पूरे मजे से नोट उड़ा रहा है। देखने वालों को यह नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगा।