{"_id":"692a74c18c25c9d4a50dc9d1","slug":"a-midnight-delivery-sparked-a-commotion-with-the-delivery-boy-shouting-why-did-you-think-i-was-a-thief-2025-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Post: आधी रात डिलीवरी पर मचा बवाल, डिलीवरी बॉय चिल्लाया- मुझे चोर क्यों समझा? फिर जो हुआ...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Post: आधी रात डिलीवरी पर मचा बवाल, डिलीवरी बॉय चिल्लाया- मुझे चोर क्यों समझा? फिर जो हुआ...
Sat, 29 Nov 2025 09:53 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 29 Nov 2025 09:53 AM IST
सार
Viral Post: पोस्ट के मुताबिक एक यूजर को रात करीब 2 बजे जोर की भूख लगी और उसने जोमैटो से फटाफट खाना ऑर्डर कर दिया। कुछ देर बाद डिलीवरी बॉय उसके घर के बाहर पहुंच गया। लेकिन वक्त रात का था और मेन गेट बंद था, इसलिए डिलीवरी बॉय ने गेट के ऊपर से पैकेट थमाया और फिर ओटीपी मांगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देर रात भूख लग जाए तो ज्यादातर लोग फूड डिलीवरी ऐप खोलकर झट से ऑर्डर कर देते हैं। आजकल हर शहर में जहां ये सर्विस मौजूद है और लोगों को इसका इस्तेमाल करना आता है, वहां खाना मंगाना बिल्कुल आसान हो गया है। लेकिन कभी-कभी एक नॉर्मल सा ऑर्डर भी ऐसी स्थिति बना देता है कि समझ नहीं आता कि हम सही हैं या सामने वाला। ऐसा ही एक मामला रेडिट पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
पोस्ट के मुताबिक एक यूजर को रात करीब 2 बजे जोर की भूख लगी और उसने जोमैटो से फटाफट खाना ऑर्डर कर दिया। कुछ देर बाद डिलीवरी बॉय उसके घर के बाहर पहुंच गया। लेकिन वक्त रात का था और मेन गेट बंद था, इसलिए डिलीवरी बॉय ने गेट के ऊपर से पैकेट थमाया और फिर ओटीपी मांगा। समस्या ये थी कि उस समय कस्टमर को फोन पर ओटीपी मिल ही नहीं रहा था।
विज्ञापन
आधी रात को हुई भयंकर लड़ाई
डिलीवरी बॉय ने कहा कि वह खुद ओटीपी चेक कर लेगा, इसलिए कस्टमर से उसका फोन मांगने लगा। बस यही बात दोनों के बीच हल्का-सा झगड़े का कारण बन गई। कस्टमर को डर लगा कि कहीं फोन लेकर ही न भाग जाए। आखिर गेट बंद था और वह नीचे खड़ा था। यूजर ने मना करते हुए कहा कि वह वहीं से चेक कर ले, पर डिलीवरी बॉय अचानक नाराज हो गया और जोर से बोला, “तुझे हम चोर लगते हैं क्या?”
विज्ञापन
डिलीवरी बॉय ने थमाया फोन
पोस्ट लिखने वाला कहता है कि वह अपने पिता को भी नहीं जगाना चाहता था ताकि घर में कोई परेशानी न हो। इसलिए मजबूर होकर उसने आखिरकार फोन डिलीवरी वाले को दे दिया। डिलीवरी बॉय ने ओटीपी चेक किया, ऑर्डर कंफर्म किया और फोन बिल्कुल सही-सलामत वापस लौटा दिया। जाते समय उसने हल्की उदासी में कहा, “भरोसा करो, मैं चोर नहीं हूं,” और फिर चला गया।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उसे अब भी समझ नहीं आ रहा कि उसने सही किया या जरूरत से ज्यादा रिएक्ट कर दिया। क्या वह सिर्फ सावधानी बरत रहा था या उसने डिलीवरी बॉय को शक की नजर से देखकर उसे दुख पहुंचाया? यह पोस्ट @Stock_Explorer_2528 नाम के अकाउंट से शेयर की गई। कई यूजर्स ने उसको सपोर्ट करते हुए लिखा कि रात के दो बजे फोन देने में डर लगना बिल्कुल नॉर्मल है। एक यूजर ने कहा, “चिंता मत करो, ऐसा करना ठीक है। पछताने से अच्छा है कि सुरक्षित रहा जाए।” जबकि कुछ लोगों ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, फोन डिलीवरी वाले को देना ही नहीं चाहिए था क्योंकि यह पूरी तरह पर्सनल चीज होती है।