फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A mermaid like fish found in the ocean Fishermen were left perplexed even scientists were astonished

Viral News: समुद्र में मिली जलपरी जैसी मछली? जीव को देख मछुआरों के भी छूटे पसीने, वैज्ञानिक भी थे हैरान

Tue, 04 Nov 2025 01:49 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 04 Nov 2025 01:49 PM IST
सार

Viral News: तस्वीरें फेसबुक पर डाली गईं और वो पल भर में वायरल हो गईं। आज भी लोग उन फोटोज को देखकर हैरान रह जाते हैं। उस अजीब से जीव का रंग सफेद था। शरीर का ऊपरी हिस्सा इंसान जैसा और नीचे की तरफ एक लंबी पूंछ दिख रही थी। 

विज्ञापन
A mermaid like fish found in the ocean Fishermen were left perplexed even scientists were astonished
समुद्र में मिली जलपरी जैसी मछली? - फोटो : x

विस्तार

दो साल पहले पापुआ न्यू गिनी के एक समंदर किनारे कुछ ऐसा मिला जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। वहां लोगों को रेत पर एक अजीबोगरीब जीव की लाश मिली थी, जिसका आकार कुछ-कुछ जलपरी जैसा था। बस फिर क्या था। तस्वीरें फेसबुक पर डाली गईं और वो पल भर में वायरल हो गईं। आज भी लोग उन फोटोज को देखकर हैरान रह जाते हैं। उस अजीब से जीव का रंग सफेद था। शरीर का ऊपरी हिस्सा इंसान जैसा और नीचे की तरफ एक लंबी पूंछ दिख रही थी। बिल्कुल जैसे फिल्मों में दिखाई जाने वाली जलपरियां होती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी जीव के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


जलपरी की तस्वीरें हुईं वायरल
वैज्ञानिकों को भी ये मामला समझ नहीं आया। उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी पहचान नहीं की जा सकी है, लेकिन संभावना है कि यह कोई दुर्लभ समुद्री मछली हो सकती है जो शायद पहले कभी सतह पर नहीं आया हो। वहीं आम लोगों के बीच इस खोज ने पुरानी बहस फिर से छेड़ दी। क्या सच में समुद्र की गहराई में जलपरियां रहती हैं? कुछ लोग तो मान बैठे कि यही असली जलपरी है जिसकी कहानियां सदियों से सुनी जाती हैं। लेकिन कई लोगों को लगा कि ये बस कोई धोखा या गलतफहमी हो सकती है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
कुछ समय बाद एक्सपर्ट्स ने इस पर अपनी राय दी। लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों का कहना था कि यह कोई जलपरी नहीं बल्कि एक ग्लोबस्टर हो सकता है। ग्लोबस्टर असल में वो सड़ी-गली लाशें होती हैं जो समुद्र से बहकर किनारे आ जाती हैं और जिनका असली रूप पहचानना मुश्किल होता है। दरअसल, इस जीव का शरीर लगभग सड़ चुका था। सिर का बड़ा हिस्सा गायब था और मांस के कई टुकड़े भी समंदर में बह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर निकालते ही दफना दिया गया
रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि जब यह जीव मिला था। तब स्थानीय लोगों ने इसे ज्यादा देर तक संभाला नहीं। न तो इसका वजन या लंबाई मापी गई और न ही किसी ने डीएनए के नमूने लिए। बाद में इसे वहीं दफना दिया गया। इसी वजह से अब वैज्ञानिकों के लिए इसकी सही पहचान करना लगभग असंभव हो गया है। वैज्ञानिक अभी भी इसकी जांच कर रहे हैं ताकि ये पता लगाया जा सके कि यह सच में कोई समुद्री जीव है या सिर्फ किसी पुराने समुद्री जानवर की सड़ी हुई लाश। लेकिन चाहे जो भी हो। इस खोज ने लोगों की जिज्ञासा को फिर से बढ़ा दिया है। अब हर कोई सोच रहा है कि आखिर समुद्र की गहराइयों में और क्या-क्या छिपा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed