{"_id":"683b11643ac3ac55be06ab18","slug":"a-man-who-looked-like-virat-kohli-was-seen-distributing-prasad-at-a-temple-video-viral-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: मंदिर में प्रसाद बांट रहा विराट कोहली जैसा दिखने वाला शख्स, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर मचा हंगामा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: मंदिर में प्रसाद बांट रहा विराट कोहली जैसा दिखने वाला शख्स, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर मचा हंगामा
Sat, 31 May 2025 07:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 31 May 2025 07:55 PM IST
सार
Viral Video Virat Kohli: वीडियो में कोहली का हमशक्ल ओडिशा के एक प्रसिद्ध मंदिर में भक्तों को प्रसाद बांटता नजर आ रहा है। दूर से देखने पर किसी को भी यह लग सकता है कि विराट कोहली पूजा-पाठ में लगे हैं।
विज्ञापन
मंदिर में प्रसाद बांट रहा विराट कोहली जैसा दिखने वाला शख्स
- फोटो : X@1sInto2s
विस्तार
Viral Video Virat Kohli: कहा जाता है कि दुनिया में हर इंसान के हमशक्ल होते हैं। यह बात कितनी सच है, यह तो नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के मामले में यह बात बिल्कुल फिट बैठती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोहली का हमशक्ल दिख रहा है। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि विराट कोहली जैसा दिखने वाला यह शख्स क्रिकेट मैदान में नहीं, बल्कि भगवान के दरबार में दिख रहा है।
विज्ञापन
इस वीडियो में कोहली का हमशक्ल ओडिशा के एक प्रसिद्ध मंदिर में भक्तों को प्रसाद बांटता नजर आ रहा है। दूर से देखने पर किसी को भी यह लग सकता है कि विराट कोहली पूजा-पाठ में लगे हैं। जब मंदिर में कोहली जैसा दिखने वाला व्यक्ति दिखा तो लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि विराट कोहली जैसा दिखने वाला एक शख्स पारंपरिक लुंगी पहने हुए है और उसके कंधे पर गमछा रखा है। वह मंदिर में मिलने वाले प्रसाद के बारे में बता रहा है।
विज्ञापन
Baba Vanga Predictions: कोरोना वायरस को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जानिए कब आएगी अगली लहर
I am convincing myself that person is not Virat Kohli. pic.twitter.com/Zb05RcgoPf
— Sunil the Cricketer (@1sInto2s) May 29, 2025
Mummy: भारत में यहां पर है 500 साल से ज्यादा पुरानी ममी, बढ़ रहे हैं बाल और नाखून, जानिए क्या है रहस्य
वीडियो में वह बता रहा है कि हर दिन भुवनेश्वर स्थित अनंत वासुदेव मंदिर में तीन तरह का चावल तैयार होता है,सादा चावल, मीठा चावल और घी वाला चावल। सभी प्रसाद मिट्टी के बर्तनों में पकाए जाते हैं और खास बात यह है कि जिस बर्तन में एक बार प्रसाद बन जाता है, उसे दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि फेंक दिया जाता है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @1sInto2s नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन लिखा है कि मैं खुद को समझा रहा हूं कि वह शख्स विराट कोहली नहीं है। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लगता है विराट भाई अब फिटनेस छोड़ भक्ति में लग गए हैं।