Viral Video: बिना किसी घबराहट के सबसे जहरीले किंग कोबरा को हाथ में पकड़े खड़ा था शख्स, तभी सांप ने किया ऐसा...
Viral Video: वीडियो में माइक एक बड़े और वयस्क किंग कोबरा को पूरी सहजता से पकड़ते दिखाई देते हैं। यह वही सांप है, जिसे अपनी खतरनाक और जानलेवा जहरीली प्रकृति के लिए जाना जाता है। वीडियो में साफ नजर आता है कि कोबरा की लंबाई माइक से भी ज्यादा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिना किसी सेफ्टी गियर के दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक किंग कोबरा को नंगे हाथों से पकड़ते हुए नजर आता है। इस हैरतअंगेज वीडियो को मशहूर वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट माइक होल्स्टन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जो खतरनाक जानवरों के साथ बनाए गए रोमांचक वीडियोज के लिए मशहूर हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में माइक एक बड़े और वयस्क किंग कोबरा को पूरी सहजता से पकड़ते दिखाई देते हैं। यह वही सांप है, जिसे अपनी खतरनाक और जानलेवा जहरीली प्रकृति के लिए जाना जाता है। वीडियो में साफ नजर आता है कि कोबरा की लंबाई माइक से भी ज्यादा है, जिससे यह पता चलता है कि सांप कितना विशाल और ताकतवर है। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि माइक इस पूरी प्रक्रिया के दौरान बेहद शांत और कंट्रोल्ड दिखे। वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया और इसे अब तक 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
View this post on Instagram
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया मिली जुली रही। कई लोगों ने माइक के साहस की तारीफ की, वहीं कुछ ने इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बताया। एक यूजर ने कमेंट किया, “इस आदमी को बिलकुल डर नहीं है, ये तो पूरी तरह से पागलपन है।” एक दूसरे यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा, “सांप देखने में खूबसूरत जरूर है, लेकिन यह बहुत रिस्की है। अगर कुछ गलत हो जाता तो?” वहीं किसी और ने कहा, “वो प्रोफेशनल है, लेकिन इस तरह जंगली जानवरों को संभालना बेहद खतरनाक हो सकता है।” कुछ यूजर्स ने वीडियो पर चेतावनी भरे कमेंट करते हुए कहा कि इस तरह का कंटेंट गलत संदेश देता है और लोग बिना सोचे-समझे इसकी नकल करने की कोशिश कर सकते हैं।
माइक के फॉलोअर्स ने किया समर्थन
वहीं माइक के कई फॉलोअर्स ने उनका समर्थन करते हुए बताया कि माइक लंबे समय से इस फील्ड में काम कर रहे हैं और उन्हें खतरनाक जानवरों को हैंडल करने का भरपूर अनुभव है। बावजूद इसके, इस वीडियो ने एक बहस को जन्म दिया है कि क्या ऐसे स्टंट्स का सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार होना चाहिए? क्या इससे लोगों की जान जोखिम में डालने वाली नकल की संभावना नहीं बढ़ जाती?