फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man was seen riding a bike with 10 people on it people were shocked to see this amazing Jugaad Video Viral

Viral Video: 10 लोगों को बैठाकर बाइक चलाता दिखा शख्स, भयंकर जुगाड़ देख लोगों ने पकड़ लिया माथा, देखें वीडियो

Tue, 24 Jun 2025 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 24 Jun 2025 10:26 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखता है कि बाइक एक व्यक्ति चला रहा है, जबकि उसके पीछे दो महिलाएं और एक बच्चा बैठे हैं। यानी बाइक की सीट पर चार लोग नजर आते हैं। लेकिन असल हैरानी तब होती है जब पता चलता है कि बाइक के पीछे देसी अंदाज में बनाई गई एक ट्रॉली जोड़ी गई है।

विज्ञापन
A man was seen riding a bike with 10 people on it people were shocked to see this amazing Jugaad Video Viral
10 लोगों को बाइक पर बिठाकर चलता दिखा लड़का - फोटो : इंस्टाग्राम @soo_funny_memes

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। यह वीडियो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से सामने आया है, जिसमें एक ही बाइक पर पूरे परिवार को सफर करते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि इस बाइक पर कुल 10 लोग बैठे हैं, और वो भी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखता है कि बाइक एक व्यक्ति चला रहा है, जबकि उसके पीछे दो महिलाएं और एक बच्चा बैठे हैं। यानी बाइक की सीट पर चार लोग नजर आते हैं। लेकिन असल हैरानी तब होती है जब पता चलता है कि बाइक के पीछे देसी अंदाज में बनाई गई एक ट्रॉली जोड़ी गई है। इस ट्रॉली में छह छोटे बच्चे सवार हैं। ट्रॉली को इस तरह से जोड़ा गया है कि वह बाइक का हिस्सा लगती है और देखने वालों को हैरान कर देती है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sagar Behera (@soo_funny_memes)

विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह सीन एक ऑटो रिक्शा में बैठे व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर @soo_funny_memes नाम के अकाउंट से इस क्लिप को शेयर किया गया, जिसके बाद से यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आ रही हैं। किसी ने लिखा, "ऐसे माता-पिता को जेल में डाल देना चाहिए। ये बच्चों की जान खतरे में डाल रहे हैं।" एक और यूजर ने कहा, "ये नजारा तो सिर्फ पाकिस्तान में ही देखने को मिल सकता है।" एक टिप्पणी में इस जुगाड़ को ‘मौत की सवारी’ तक कहा गया।

कुछ यूजर्स ने की आलोचना
जहां कुछ लोग इस देसी जुगाड़ को क्रिएटिव सोच का उदाहरण मान रहे हैं। वहीं, ज्यादातर लोगों ने इसे बेहद गैर-जिम्मेदार और खतरनाक बताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का जुगाड़ बच्चों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय है। हालांकि वीडियो देखने में कॉमेडी लग सकता है, लेकिन यह सीधे तौर पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है। ऐसी लापरवाही हरकतों पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह के मामले दोहराए न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed