{"_id":"68d5163708e501120e03bad0","slug":"a-man-was-seen-demanding-money-from-passengers-on-a-train-by-showing-them-a-snake-people-got-angry-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: ट्रेन में यात्रियों को सांप दिखाकर पैसे मांगता दिखा शख्स, भड़के लोग तो रेलवे को देना पड़ा जवाब","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: ट्रेन में यात्रियों को सांप दिखाकर पैसे मांगता दिखा शख्स, भड़के लोग तो रेलवे को देना पड़ा जवाब
Thu, 25 Sep 2025 04:04 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:04 PM IST
सार
Viral Video: यह घटना अहमदाबाद-साबरमती एक्सप्रेस की है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मध्य प्रदेश के मुंगावली और बीना जंक्शन के बीच रिकॉर्ड किया गया। वीडियो की लंबाई 22 सेकंड बताई जा रही है, जिसे दीपक रघुवंशी नाम के एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया।
विज्ञापन
सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे लूट रहा था शख्स
- फोटो : एक्स@draghu888
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि साबरमती एक्सप्रेस के एक डिब्बे के अंदर एक शख्स हाथों में जिंदा सांप लेकर घूम रहा है। वह यात्रियों के बीच से गुजरते हुए उनसे पैसे मांगता नजर आता है। यह नजारा देखने के बाद ट्रेन में बैठे लोग डर और हैरानी के साथ उस आदमी को देखते रहते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना अहमदाबाद-साबरमती एक्सप्रेस की है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मध्य प्रदेश के मुंगावली और बीना जंक्शन के बीच रिकॉर्ड किया गया। वीडियो की लंबाई 22 सेकंड बताई जा रही है, जिसे दीपक रघुवंशी नाम के एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों ने इसे तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह शख्स बिना किसी सुरक्षा उपाय के सीधे अपने हाथ में सांप पकड़े ट्रेन में घूम रहा है। वह यात्रियों से पैसे मांग रहा है और इसी दौरान एक यात्री उसे पैसे देते हुए भी नजर आता है। वहीं, बाकी यात्री सिर्फ चुपचाप हैरानी से पूरे वाकये को देखते रह जाते हैं।
सांप दिखाकर पैसे मांगता दिखा शख्स
सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इसे बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत बता रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि इस तरह का काम यात्रियों की जान के लिए खतरा है और रेलवे को तुरंत इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वीडियो को शेयर करते समय दीपक रघुवंशी ने अपने कैप्शन में लिखा कि, “मध्य प्रदेश के मुंगावली में एक आदमी सांप लेकर ट्रेन में चढ़ गया। यह भारतीय रेलवे के अंदर गरीब और मेहनती यात्रियों से पैसे लेने का नया तरीका है।” उनके इस कैप्शन ने भी चर्चा को और बढ़ा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने भी संबंधित यात्री से उसकी यात्रा की जानकारी साझा करने को कहा।
लोगों ने कड़ा एक्शन लेने की मांग
सोशल मीडिया पर कई लोग मांग कर रहे हैं कि इस व्यक्ति को तुरंत पकड़कर गिरफ्तार किया जाए ताकि भविष्य में कोई और ऐसी हरकत न कर सके।लोगों का कहना है कि पहले ही ट्रेन में यात्रा करना आसान नहीं होता ऊपर से इस तरह के खतरनाक घटनाक्रम यात्रियों के लिए और डर पैदा करते हैं। अगर सांप काट लेता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। यही वजह है कि यात्रियों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कड़ा एक्शन लेने की मांग की है।

विज्ञापन विज्ञापन
Man with snake boarded at Mungaoli (M.P.)
New way of Taking out #money from Hard Working Labour class
inside #IndianRailways @RailwaySeva @RailMinIndia @Central_Railway
train : Ahmedabad Sabarmati Express
Location: Between Mungaoli to Bina Junction. pic.twitter.com/7vM4UhcCaq— Deepak रघुवंशी 🇮🇳 (@draghu888) September 22, 2025