फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man was doing a dangerous stunt by hanging from a moving train pushed people at the station Video Viral

Viral Video: चलती ट्रेन से लटककर शख्स कर रहा था खतरनाक स्टंट, स्टेशन पर लोगों को दिया धक्का, फिर जो हुआ...

Fri, 05 Sep 2025 09:42 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 05 Sep 2025 09:42 AM IST
सार

Viral Video: अब रील बनाने में तो कोई बुराई नहीं है। ये मनोरंजन का जरिया भी है और कई बार लोगों के टैलेंट को सामने भी लाता है। लेकिन परेशानी तब होती है जब लोग सिर्फ फॉलोअर्स और व्यूज पाने के लिए खतरनाक स्टंट करने लगते हैं।

विज्ञापन
A man was doing a dangerous stunt by hanging from a moving train pushed people at the station Video Viral
चलती ट्रेन के साथ शख्स ने किया खतरनाक स्टंट - फोटो : एक्स@MdZeyaullah20
loader

विस्तार

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके पास स्मार्टफोन न हो। स्मार्टफोन होने के बाद ज्यादातर लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल जरूर करते हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब या फिर एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर हर रोज लाखों लोग एक्टिव रहते हैं। इनमें से बहुत से लोग सिर्फ स्क्रॉलिंग और देखने के लिए आते हैं, जबकि कुछ लोग खुद वीडियो और रील बनाकर पोस्ट करते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अब रील बनाने में तो कोई बुराई नहीं है। ये मनोरंजन का जरिया भी है और कई बार लोगों के टैलेंट को सामने भी लाता है। लेकिन परेशानी तब होती है जब लोग सिर्फ फॉलोअर्स और व्यूज पाने के लिए खतरनाक स्टंट करने लगते हैं। ऐसे स्टंट जिनसे उनकी जान तक जा सकती है। कई बार तो ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें लोग स्टंट करते-करते घायल हो जाते हैं और कुछ मामलों में तो जान तक चली जाती है। इसके बावजूद कई लोग रील के चक्कर में सब कुछ भूल जाते हैं और बिना सोचे-समझे जानलेवा हरकत कर बैठते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल ट्रेन में लड़के ने किया स्टंट
इसी तरह का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई लोकल ट्रेन का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखता है कि ट्रेन एक स्टेशन से गुजर रही है। प्लेटफॉर्म के पास ट्रेन तेज रफ्तार से निकल रही है और तभी एक लड़का बेहद खतरनाक स्टंट करता नजर आता है। वह लड़का ट्रेन से बाहर लटका हुआ है और उसने एक पैर प्लेटफॉर्म पर रखकर उसे घसीटना शुरू कर दिया। यानी ट्रेन तो चल रही है और लड़का अपना पैर प्लेटफॉर्म से रगड़ते हुए चल रहा है। उसके साथ ही दूसरा लड़का भी दरवाजे पर लटका हुआ दिखता है। अब सोचकर ही डर लगता है कि अगर अचानक उसका पैर फिसल जाता या फिर प्लेटफॉर्म पर कोई रुकावट आ जाती तो सेकंड भर में बड़ा हादसा हो सकता था। इतनी तेज रफ्तार में गिरना सीधा मौत को न्योता देने जैसा है। मगर वीडियो देखकर लगता है कि उस लड़के को अपनी जान की बिल्कुल भी परवाह नहीं है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो एक्स पर @MdZeyaullah20 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "ऐसे लोगों के लिए ही एक कहावत बनी है, 'बाप मर गया अंधेरे में, बेटे का नाम पावर हाउस।' आप क्या कहेंगे इसे?" वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और उस पर जमकर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "राजस्थानी कहावत है कि बाप न मारी मिंडकी, बेटा तीरंदाज।" यानी बाप ने कभी कुछ बड़ा काम नहीं किया, मगर बेटा खुद को बहुत बड़ा खिलाड़ी समझता है। दूसरे यूजर ने लिखा, "यह मुंबई के अनपढ़ और गवार छपरी लोग हैं।" वहीं एक और यूजर ने मजाक में लिखा, "सीधे ऊपर वाले को कॉल लगा रहा है।" चौथे यूजर ने तो साफ कह दिया, "मौत से खेल रहा है ये बंदा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed