फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man was boarding a train carrying a bag he entered he loosened his grip and threw flour on people

Viral Video: कट्टा उठाकर ट्रेन में चढ़ रहा था शख्स, अंदर घुसते ही पकड़ कर दी ढीली और लोगों पर गिराया आटा

Sat, 30 Aug 2025 12:07 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 30 Aug 2025 12:07 PM IST
सार

Viral Video: प्रैंक वीडियो दरअसल एक तरह का मजाक होता है। इसमें लोग पब्लिक प्लेस यानी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाकर अजनबी लोगों के साथ मजाक करते हैं। इसके बाद कैमरे में उन लोगों की प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करके वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी जाती है।

विज्ञापन
A man was boarding a train carrying a bag he entered he loosened his grip and threw flour on people
ट्रेन में चढ़ते लोगों के साथ प्रैंक कर रहा था लड़का - फोटो : एक्स@ChapraZila

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इनमें से कुछ मजेदार होते हैं, कुछ जानकारी देने वाले होते हैं और कुछ सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए बनाए जाते हैं। लेकिन हर वीडियो मजेदार या अच्छा ही लगे, ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार कुछ वीडियो ऐसे भी सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर लोग गुस्सा हो जाते हैं। खासतौर पर प्रैंक वीडियो में यह अक्सर देखने को मिलता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
प्रैंक वीडियो दरअसल एक तरह का मजाक होता है। इसमें लोग पब्लिक प्लेस यानी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाकर अजनबी लोगों के साथ मजाक करते हैं। इसके बाद कैमरे में उन लोगों की प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करके वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी जाती है। कई बार ये मजाक हल्के-फुल्के होते हैं और देखने वाले हंस पड़ते हैं, लेकिन कभी-कभी मजाक हद से ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसा होने पर सामने वाले व्यक्ति को गुस्सा भी आ सकता है और लोग इसे गलत मानने लगते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में भी शख्स को सूझता है प्रैंक
फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से लोग नाराजगी जता रहे हैं। वीडियो में नजर आता है कि कुछ लोग ट्रेन में चढ़ रहे हैं। इन्हीं लोगों के बीच एक युवक भी ट्रेन में चढ़ता है। उसके कंधे पर एक बड़ा सा कट्टा रखा होता है। जैसे ही वह ट्रेन में घुसता है, वह उस कट्टे की पकड़ ढीली कर देता है। देखते ही देखते कट्टे से आटा बाहर गिरने लगता है और वहां मौजूद लोगों पर आटा पड़ने लगता है। यह जानबूझकर किया गया प्रैंक था।

लोगों को यह हरकत लगी बेहद घटिया
युवक लोगों पर आटा गिराता है और उसके बाद वहां से जल्दी से उतरकर भाग जाता है। वीडियो में यही घटना दोबारा भी दिखाई गई है। यानी युवक बार-बार इस हरकत को कर यात्रियों को परेशान करता है। अब सोचिए जब कोई बिना वजह ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों पर आटा गिरा दे तो उन्हें कितनी परेशानी होगी। साफ कपड़े खराब हो जाते हैं और अचानक ऐसी हरकत से डर भी लगता है। ऐसे में लोग इस वीडियो को देखकर गुस्से में आ गए हैं और इसे बिल्कुल गलत ठहरा रहे हैं।


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि "ये लड़का सिवान स्टेशन पर यात्रियों के साथ आटा प्रैंक कर लोगों को परेशान कर रहा है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।" वीडियो अपलोड होने के कुछ ही समय में इसे साढ़े तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग लगातार इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि इस लड़के को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों को पकड़कर सबक सिखाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed