Viral Video: बेडरूम के पीछे से आ रही थी फुफकारने की आवाज, लाइट जलाकर देखा तो फन फैलाए खड़ा था 6 फीट का कोबरा
Viral Video: यह घटना बागपत के छपरौली कस्बे के धीधान पट्टी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि एक घर में देर रात एक जहरीला किंग कोबरा घुस गया और दरवाजे के पीछे जाकर फन फैलाकर बैठ गया। जब परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला तो उनके सामने करीब 6 फीट लंबा कोबरा एकदम सीधा खड़ा नजर आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांप का जिक्र आते ही कई लोगों की रूह कांप उठती है। अब कल्पना कीजिए अगर आपके घर में अचानक एक खतरनाक किंग कोबरा घुस आए और जैसे ही आप दरवाजा खोलें वह फन फैलाकर आपकी ओर देखता मिले तो वह पल किसी डरावने सपने से कम नहीं होगा। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना बागपत के छपरौली कस्बे के धीधान पट्टी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि एक घर में देर रात एक जहरीला किंग कोबरा घुस गया और दरवाजे के पीछे जाकर फन फैलाकर बैठ गया। जब परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला तो उनके सामने करीब 6 फीट लंबा कोबरा एकदम सीधा खड़ा नजर आया। नजारा इतना डरावना था कि किसी की भी सांसें थम जाएं। इस घटना का 23 सेकंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कोबरा एक जगह फन फैलाकर शांत लेकिन खड़ा है। कैमरामैन जब फ्लैशलाइट मारता है तो भी सांप हिलता तक नहीं और कैमरे की ओर देखता रहता है। यह सीन बेहद खौफनाक है।
#बागपत के एक घर में बीती रात कोबरा सांप ने एंट्री की
विज्ञापन विज्ञापन
वह बेडरूम तक पहुंचा जहां परिवार सो रहा था. फिल्मी स्टाइल में डेढ़ फीट ऊंचा कोबरा फुंफकार करने लगा.
फुंफकार सुनकर परिवार जागा और सामने देखा तो साक्षात मौत खड़ी थी.
पूरा परिवार आहिस्ते से कमरे से बाहर निकल गया. बाद में कब्र… pic.twitter.com/GE7bmWae9o— Narendra Pratap (@hindipatrakar) July 10, 2025
परिवार में डर का माहौल
इस वीडियो को X पर @hindipatrakar नामक यूजर ने साझा किया। उन्होंने लिखा, "बागपत के एक घर में रात को कोबरा घुस आया। वह सीधे उस कमरे तक पहुंचा जहां परिवार सो रहा था। कोबरा ने अचानक डेढ़ फीट ऊंचा होकर फुफकारना शुरू कर दिया। आवाज सुनते ही परिवार जाग गया और जैसे ही दरवाजा खोला सामने मौत खड़ी थी।" परिवार ने घबराने की बजाय सूझबूझ से काम लिया। सभी सदस्य धीरे-धीरे कमरे से बाहर निकले और पड़ोसियों को बुलाया। मिलकर उन्होंने कोबरा को एक बोरे में सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। राहत की बात यह रही कि इस खतरनाक स्थिति में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ।
वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो को देखते हुए कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि बरसात के मौसम में सांप सूखी जगहों की तलाश में अक्सर घरों में घुस आते हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और सैकड़ों लोग इसे देख चुके हैं। बता दें कि किंग कोबरा को दुनिया के सबसे जहरीले और खतरनाक सांपों में गिना जाता है। इसकी फुफकार ही किसी को डराने के लिए काफी होती है। बागपत में हुई यह घटना न केवल भयावह थी बल्कि इसने एक बार फिर यह याद दिला दिया है कि बरसात के दिनों में सतर्क रहना कितना जरूरी है। परिवार की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया।