फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A girl was spreading wet clothes to an electric pole when she felt electric shock Video goes Viral

Viral Video: बिजली के खंभे पर तार बांधकर गीले कपड़े फैला रही थी लड़की, तभी लगा इतनी जोर का करंट कि गिरी धड़ाम

Tue, 28 Oct 2025 01:23 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 Oct 2025 01:23 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने घर से रोज की तरह बाहर आती है और सामने बने खाली प्लॉट की दीवार के पास लगी रस्सी पर कपड़े सुखाने लगती है। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद जो होता है, वो किसी डरावने हादसे से कम नहीं।

विज्ञापन
A girl was spreading wet clothes to an electric pole when she felt electric shock Video goes Viral
लड़की को लगा तेज करंट - फोटो : इंस्टाग्राम @mrs.bundelkhand_sandhya_tiwari

विस्तार

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कुछ मजेदार होते हैं, कुछ भावुक कर देते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जो लोगों को गहराई से सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसने देखने वालों को झकझोर कर रख दिया। यह वीडियो एक हादसे का है, जिसमें एक लड़की कपड़े सुखाते हुए अचानक करंट की चपेट में आ जाती है। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। लोग इस वीडियो को देखकर न सिर्फ हैरान हैं बल्कि कई लोगों के लिए यह एक चेतावनी भी बन गया है। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने घर से रोज की तरह बाहर आती है और सामने बने खाली प्लॉट की दीवार के पास लगी रस्सी पर कपड़े सुखाने लगती है। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद जो होता है, वो किसी डरावने हादसे से कम नहीं। लड़की जैसे ही कपड़े डालते हुए उस रस्सी के हिस्से को छूती है जो पास के बिजली के पोल से बंधा हुआ है, अचानक तेज करंट का झटका लगता है। झटका इतना जोरदार होता है कि लड़की कुछ समझ भी नहीं पाती और वहीं गिर जाती है, उसका शरीर कुछ पल में अकड़ जाता है और वह जमीन पर गिर जाती है।
विज्ञापन


यहां देखें वीडियो

लड़की को अचानक से लगता है तेज करंट
इसी बीच वीडियो में एक और युवती नजर आती है जो वहां से गुजर रही होती है, जब वह लड़की को अचानक गिरते हुए देखती है तो डर जाती है और घबराकर पीछे हट जाती है। वह जोर-जोर से लोगों को बुलाने लगती है और मदद के लिए चिल्लाती है। आसपास के लोग भी उसकी आवाज सुनकर इकट्ठा होने लगते हैं, लेकिन वीडियो यहीं खत्म हो जाता है। यह छोटा सा क्लिप इतना असरदार है कि जिसने भी देखा, उसके मन में डर और सतर्कता दोनों पैदा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर @mrs.bundelkhand_sandhya_tiwari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और सैकड़ों कमेंट्स भी आ चुके हैं। बहुत से लोगों ने वीडियो को चेतावनी के तौर पर शेयर किया है ताकि बाकी लोग भी ऐसी गलती दोबारा न करें। वहीं, कुछ यूजर्स ने युवती की लापरवाही पर सवाल भी उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा, “भला बिजली के पोल से रस्सी बांधकर कपड़े कौन सुखाता है?” एक दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “अब तो इसे सबक मिल ही गया होगा.” जबकि कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे हादसे किसी के साथ भी हो सकते हैं, इसलिए हमें हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed