Viral Video: खाने में अचानक से मिला मरा हुआ सांप, वीडियो देख लोगों की अटकी सांसे, पुलिस ने लिया एक्शन
यह घटना जौखीनगर की है। यहां रहने वाली श्रीशैला नाम की महिला ने जडचर्ला पुलिस थाने के पास स्थित एक बेकरी से बच्चों और अपने लिए कुछ स्नैक्स खरीदे। इनमें से एक था करी पफ, जिसे वह घर ले आईं। घर पहुंचकर जब उन्होंने करी पफ खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनका दिल दहल गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। हम अक्सर सुनते हैं कि खाने में कभी मरा हुआ कॉकरोच निकल आता है या वेज खाने में नॉन-वेज मिल जाता है। लेकिन इस बार जो हुआ, वह और भी डराने वाला है। एक महिला को अपने खाने में मरा हुआ सांप मिला। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना
यह घटना जौखीनगर की है। यहां रहने वाली श्रीशैला नाम की महिला ने जडचर्ला पुलिस थाने के पास स्थित एक बेकरी से बच्चों और अपने लिए कुछ स्नैक्स खरीदे। इनमें से एक था करी पफ, जिसे वह घर ले आईं। घर पहुंचकर जब उन्होंने करी पफ खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनका दिल दहल गया। पेस्ट्री के बीच में एक मरा हुआ सांप था। यह देखकर वह घबरा गईं और तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
Shocking incident in Mahbubnagar! A family found a baby snake inside a curry puff ordered from a bakery in Jadcherla. The family immediately reported the matter to the bakery and police. The police have registered a case and started investigation. Stay cautious while eating out! pic.twitter.com/qOsmrywKDy
— 🇮🇳Tirish Reddy (@tirishreddy) August 12, 2025
पुलिस की टीम तुरंत पहुंची
पुलिस के सर्कल इंस्पेक्टर कमलाकर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद वे तुरंत अपनी टीम के साथ बेकरी पहुंचे। वहां कर्मचारियों से पूछताछ की गई और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने यह मामला स्थानीय खाद्य निरीक्षक के पास भेज दिया है ताकि विशेषज्ञ इसकी जांच कर सकें। निरीक्षक की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
घटना की तस्वीरें और वीडियोज हुए वायरल
इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैलने लगे। पफ के अंदर सांप देखकर लोग हैरान भी हुए और गुस्से में भी। कई लोगों ने इसे खाद्य सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन बताया। सोशल मीडिया पर लोग मांग कर रहे हैं कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो।
खाने की क्वालिटी पर उठाया सवाल
यह मामला लोगों की सुरक्षा और खाने की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े करता है। खाने-पीने की चीजों में साफ-सफाई और सुरक्षा के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, लेकिन इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि कई जगहों पर लापरवाही की जा रही है। खासकर बेकरी, होटल और रेस्तरां जैसे स्थानों पर जहां रोजाना सैकड़ों लोग खाना खरीदते हैं, वहां सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए। ऐसी घटनाएं न केवल लोगों की सेहत को खतरे में डालती हैं, बल्कि खाने-पीने की दुकानों पर से भरोसा भी खत्म कर देती हैं। एक छोटी सी लापरवाही किसी की जान तक ले सकती है। इसलिए खाद्य सुरक्षा विभाग को सख्ती बरतनी होगी और समय-समय पर जांच करनी होगी।