फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A child was seen eating rice mixed with water there was no daal or vegetables Video goes Viral on Internet

Viral Video: नहीं थी दाल-सब्जी तो चावल में पानी मिलाकर खाता दिखा बच्चा, नहीं देखा होगा गरीबी का ये बेरहम चेहरा

Thu, 25 Sep 2025 01:54 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 25 Sep 2025 01:54 PM IST
सार

 Viral Video: वीडियो में एक छोटा बच्चा दिखता है। उसके पास खाने को चावल तो हैं, लेकिन चावल के साथ दाल नहीं है। बच्चा फिर भी भूख मिटाने का तरीका निकाल लेता है। वह सबसे पहले अपनी थाली में चावल डालता है।

विज्ञापन
A child was seen eating rice mixed with water there was no daal or vegetables Video goes Viral on Internet
सब्जी में पानी मिलाकर खाता दिखा बच्चा - फोटो : इंस्टाग्राम @jaani.r2z

विस्तार

गरीबी जैसी चीज इंसान की जिंदगी का सबसे बड़ा दुख होती है। ये ऐसी बेड़ियां हैं जो न सिर्फ पेट पर असर डालती हैं बल्कि बचपन, सपनों और मासूमियत तक को निगल जाती हैं। आप और हम कई बार ये बातें किताबों या खबरों में पढ़ते रहते हैं, लेकिन जब ये सब आंखों के सामने दिखाई देता है तो दिल सच में टूट जाता है। आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है, जिसे देख कोई भी इंसान अंदर से हिल जाएगा। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक छोटा बच्चा दिखता है। उसके पास खाने को चावल तो हैं, लेकिन चावल के साथ दाल नहीं है। बच्चा फिर भी भूख मिटाने का तरीका निकाल लेता है। वह सबसे पहले अपनी थाली में चावल डालता है। आमतौर पर कोई भी इस वक्त चावल में दाल या सब्जी मिलाता, लेकिन इस बच्चे के पास न दाल है, न कोई और सब्जी। वो थाली में पानी डाल देता है। फिर उस पानी और चावल को अच्छे से मिला देता है। इसके बाद बच्चा थोड़ा नमक छिड़कता है और ऐसे खाता है जैसे यही उसका स्वादिष्ट भोजन हो।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Jaani.r2z (@jaani.r2z)

विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो ने किया लोगों को भावुक
सबसे भावुक पल तो तब आता है, जब बच्चा सिर्फ खुद नहीं खाता बल्कि अपनी पास लेटी हुई मां को भी कौर खिलाता है। सोचिए इतनी छोटी उम्र में भी बच्चा अपने हिस्से का खाना बांटना जानता है। लेकिन अफसोस इस बात का है कि ये मजबूरी और गरीबी उसके बचपन से खेल रही है। ये नजारा सिर्फ पेट भरने की जद्दोजहद नहीं, बल्कि उस कड़वी हकीकत का आइना है जिसे हम सब अक्सर अनदेखा कर देते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @jaani.r2z नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। देखते ही देखते ये वीडियो आग की तरह फैल गया। अब तक इस पर 1.8 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और करीब 38 हजार लोग इसे शेयर भी कर चुके हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि इसने लाखों दिलों को छुआ है।

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो देखने वालों की प्रतिक्रियाएं भी दिल को छू लेने वाली हैं। एक यूजर ने लिखा कि “यार वीडियो बनाने वाले ने क्यों न खुद दोनों को खाना खिला दिया? दूसरों का दर्द दिखाने से बेहतर होता मदद कर दी जाती।” किसी और ने भगवान से प्रार्थना करते हुए लिखा, “हे प्रभु ऐसे गरीबों पर भी अपनी कृपा बरसाओ।” वहीं एक शख्स ने शायराना अंदाज में कमेंट किया, “लफ्ज बदलते हैं, लेकिन जज्बात वही रहते हैं। मां कहो या दुनिया, बात वही रहती है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed