फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A boy was playing a game on his phone while it was charging when suddenly the mobile exploded Video Viral

Viral Video: चार्जिंग में लगाकर फोन में गेम खेल रहा था लड़का, तभी अचानक से मोबाइल हुआ ब्लास्ट, फिर जो हुआ...

Tue, 07 Oct 2025 10:27 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 07 Oct 2025 10:27 AM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो ने हर किसी को डरा दिया है और साथ ही चेतावनी भी दी है कि मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

विज्ञापन
A boy was playing a game on his phone while it was charging when suddenly the mobile exploded Video Viral
चार्जिंग के दौरान फटा फोन - फोटो : एक्स@Kamleshmani20

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ मजेदार होते हैं तो कुछ हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा अपने कमरे में बैठा हुआ मोबाइल पर गेम खेल रहा था। फोन चार्जिंग पर लगा हुआ था और बच्चा उसी दौरान खेल में बिजी था। अचानक कुछ सेकंड बाद ही फोन से धुआं निकलने लगा और तेज आवाज सुनाई दी। फोन में ब्लास्ट होते ही बच्चा घबराकर तुरंत वहां से भाग खड़ा हुआ। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो ने हर किसी को डरा दिया है और साथ ही चेतावनी भी दी है कि मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। बच्चा तो इस घटना में बाल-बाल बच गया, लेकिन सोचिए अगर उसने फोन हाथ में पकड़ा होता तो कितना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चार्जिंग के दौरान फटा मोबाइल
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि जैसे ही फोन से धुआं उठना शुरू हुआ, बच्चे ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए उसे हाथ से झटक दिया और कमरे से बाहर भाग गया। किस्मत अच्छी थी कि उसे कोई चोट नहीं आई। लेकिन यह घटना एक बड़ी सीख देती है कि चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से कभी-कभी जानलेवा खतरा पैदा हो सकता है।


घटना पर लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
इस घटना पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग लिख रहे हैं कि हम अक्सर लापरवाही में चार्जिंग के समय भी फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं। खासकर बच्चे, जो गेम या वीडियो में इतने खो जाते हैं कि खतरे का अंदाजा ही नहीं लगा पाते। यही कारण है कि माता-पिता को बच्चों को बार-बार समझाना चाहिए कि कभी भी चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल न करें।

चार्जिंग के दौरान नहीं करना चाहिए फोन का इस्तेमाल
विशेषज्ञ भी लंबे समय से इस बारे में चेतावनी देते आ रहे हैं। उनका कहना है कि जब फोन चार्ज हो रहा होता है, तब उसकी बैटरी पर पहले से ही दबाव होता है। ऐसे समय में फोन का लगातार इस्तेमाल करने से बैटरी ओवरहीट हो सकती है, जिसके कारण आग लगना, धमाका होना या फिर गंभीर हादसा होना बिल्कुल संभव है। अक्सर लोग सोचते हैं कि ऐसा केवल खराब फोन या नकली चार्जर के कारण होता है। लेकिन हकीकत यह है कि ब्रांडेड और अच्छे फोन में भी इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed