{"_id":"68e0e39b8bb55c27320a5014","slug":"a-boy-was-performing-stunts-in-the-middle-of-the-road-the-bike-overturned-and-fell-on-the-girl-video-viral-2025-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बीच सड़क पर हीरो बनकर स्टंट मार रहा था लड़का, तभी पलटी बाइक और लड़की पर आ गिरी, हुआ भयानक हादसा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: बीच सड़क पर हीरो बनकर स्टंट मार रहा था लड़का, तभी पलटी बाइक और लड़की पर आ गिरी, हुआ भयानक हादसा
Sat, 04 Oct 2025 04:45 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 04 Oct 2025 04:45 PM IST
सार
Viral Video: इस वीडियो में एक कपल दिखाई दे रहा है जो स्टाइल मारते हुए रील बनाने की कोशिश कर रहा है। दोनों ने हेलमेट पहन रखा है। लड़की एक जगह खड़ी है और लड़का बाइक पर बैठकर सामने से आता है।
विज्ञापन
स्टाइल मारते हुए बन गया पोपट
- फोटो : एक्स@VishalMalvi_
विस्तार
आजकल सोशल मीडिया पर आप सच में हर तरह के लोग देख सकते हैं। कोई टाइम पास कर रहा है। कोई फनी वीडियो शेयर कर रहा है तो कोई कुछ ऐसा कर रहा है जिसे देखकर लोग हैरान रह जाएं। वैसे अगर आप भी सोशल मीडिया यूजर हैं तो आपको पता ही होगा कि हर दिन लोग लाखों वीडियो और फोटोज पोस्ट करते हैं और उनमें से कुछ ही वीडियो सच में वायरल हो पाते हैं। वायरल वीडियो वो होते हैं जो किसी भी तरह से अलग मजेदार या ध्यान खींचने वाले होते हैं। अब तो सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हंसी भी आएगी और दूसरा रिएक्शन भी। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में एक कपल दिखाई दे रहा है जो स्टाइल मारते हुए रील बनाने की कोशिश कर रहा है। दोनों ने हेलमेट पहन रखा है। लड़की एक जगह खड़ी है और लड़का बाइक पर बैठकर सामने से आता है। उनका प्लान यह था कि लड़का बाइक चला कर लड़की के पास आएगा फिर स्टॉपी लगाएगा और हेलमेट टकराएंगे। एकदम मस्त और स्टाइलिश लगने वाला आइडिया था। लेकिन जैसा अक्सर होता है। प्लान और हकीकत में फर्क हमेशा होता है।
विज्ञापन
Lo bhai ban gayi reel 😭 pic.twitter.com/LjdynZ7NIL
— Vishal (@VishalMalvi_) October 3, 2025
विज्ञापन
स्टाइल दिखान के चक्कर में हो जाता है पोपट
वीडियो में सब कुछ शुरू में ठीक लगता है। लड़का बाइक चला रहा है, लड़की तैयार है और स्टाइलिश रील बनाने का सब प्लान फिक्स है। लेकिन ब्रेक सही टाइम पर नहीं लगाए जाने की वजह से सब गड़बड़ हो जाता है। लड़का लड़की के पास बाइक लेकर ठीक से नहीं रुक पाता और हेलमेट टकराने के बजाय लड़की गिर जाती है। लड़का भी गिरता है और पूरा सीन हँसी और डर दोनों का मिलाजुला अनुभव बन जाता है।
लड़की पर ही गिर जाती है बाइक
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, 'लो भाई बन गई रील।' इतना सिंपल और मजेदार कैप्शन। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लगभग 13 हजार लोगों ने देख लिया था। यूज़र्स की रिएक्शन भी कमाल की रही। किसी ने लिखा, “लो भाई हो गया कांड,” तो किसी ने लिखा, “रील टू हेवन।” एक यूजर ने इसे खतरों के खिलाड़ी वाला मूमेंट बता दिया। वहीं कुछ लोगों ने सीधे-सादे अंदाज में लिखा, “ठोक दिया।” और फिर कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कहा, “बेवकूफ हैं ये लोग, बेसिक फिजिक्स भी नहीं पता।”