Viral Video: बिस्तर पर फन फैलाए बैठी थी मौत, घर में अचानक घुस गया 10 फीट लंबा किंग कोबरा, सबकी अटकी सांसें
Viral Video: वीडियो में साफ नजर आता है कि करीब 10 फीट लंबा कोबरा एक कमरे के भीतर इधर-उधर घूम रहा है। वह न केवल खटिया और बेड के पास चक्कर लगाता है, बल्कि बेड पर लेटे व्यक्ति के पैरों को भी छूते हुए गुजर जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज भी वायरल होते हैं, जिसे देखकर हमारी रुह कांप जाती है। यह वीडियोज इतने भयानक और खतरनाक होते हैं कि हम इसे बार-बार देखते हैं और अपने नाते-रिश्तेदारों के साथ भी शेयर करते हैं। आपको पता ही होगा कि मानसून की शुरुआत होते ही जमीन के बिलों में रहने वाले सांप सूखी और महफूज जगह की तलाश में इंसानी बस्तियों का रुख कर लेते हैं। हर साल बरसात के दौरान ऐसे कई घटनाएं सामने आती हैं, जब सांप घरों के अंदर दाखिल हो जाते हैं। इसी तरह का एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उत्तराखंड का बताया जा रहा है, जिसमें एक बड़ा सा किंग कोबरा को एक व्यक्ति के बेडरूम में टहलते देखा जा सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ नजर आता है कि करीब 10 फीट लंबा कोबरा एक कमरे के भीतर इधर-उधर घूम रहा है। वह न केवल खटिया और बेड के पास चक्कर लगाता है, बल्कि बेड पर लेटे व्यक्ति के पैरों को भी छूते हुए गुजर जाता है। इस सीन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए हैं। इस खौफनाक वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है, जहां इसे 67 हजार से ज्यादा लाइक और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं। वीडियो में कोबरा की लंबाई को देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कम से कम 10 फीट लंबा है। वीडियो में व्यक्ति कुछ समय के लिए कैमरे की ओर मुड़कर अपना चेहरा भी दिखाता है, जिसमें वह काफी गंभीर नजर आता है।
विज्ञापन विज्ञापन
घर में घूमता नजर आया किंग कोबरा
करीब दो मिनट की इस रिकॉर्डिंग में कोबरा बेड के ऊपर और कमरे में आराम से घूमता हुआ नजर आता है, जबकि शख्स बिल्कुल शांत भाव से उसे कैमरे में कैद करता रहता है। वीडियो के आखिर में कोबरा अचानक अपना फन फैलाकर खड़ा हो जाता है, जो इस पूरे वीडियो का सबसे खतरनाक और दिल दहला देने वाला पल होता है। इस वायरल क्लिप ने इंटरनेट पर हलचल जरूर मचा दी है। यह वीडियो रेडिट के r/intersetinga** नाम के पेज पर @MadEinsy यूजर ने पोस्ट किया था। इसके कैप्शन में लिखा गया, "किंग कोबरा भारत के उत्तराखंड में चुपचाप एक घर में घुस आया।"
यूजर्स ने दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं
रेडिट पर आमतौर पर किसी पोस्ट को इतने ज्यादा इम्प्रेशन्स नहीं मिलते, लेकिन इस वीडियो ने यूजर्स की सांसें थाम दी हैं। खासतौर पर जब क्लिप के अंतिम पलों में कोबरा सीधा खड़ा होकर अपना फन फैलाता है तो वह पल काफी भयानक और डरावना साबित होता है। एक यूजर ने कमेंट किया, “वीडियो के अंत ने मेरी धड़कनें बढ़ा दीं, जब कोबरा आंखें मिलाकर खड़ा हुआ, वो सच वाकई में झकझोर देने वाला था।”