फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   8 year old boy caught a 314 kg shark in Australia broken a world record

आठ साल के बच्चे ने पकड़ी 314 किलो की शार्क, तोड़ा 22 साल पुराना रिकॉर्ड

Mon, 14 Oct 2019 05:44 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 14 Oct 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
8 year old boy caught a 314 kg shark in Australia broken a world record
आठ साल के बच्चे ने पकड़ी 314 किलो की शार्क - फोटो : Port Hacking Game Fishing Club/Facebook

बच्चों से लोग कई तरह की उम्मीदें रखते हैं, लेकिन कई बार बच्चे उम्मीदों से भी कुछ ज्यादा कर गुजरते हैं। ऐसा ही कुछ किया है ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले आठ वर्षीय जेडेन मिल्लौरो ने। उन्होंने 314 किलो वजनी शार्क पकड़कर 22 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

विज्ञापन


जेडेन ने यह कारनामा सिडनी से 160 किलोमीटर दूर ब्राउन माउंटेन के पास किया। जेडेन वहां अपने पिता के साथ मछली पकड़ने गए थे। जेडेन के पिता ने बताया कि उनका बेटा पोर्ट हैकिंग फिशिंग क्लब का सदस्य है और फिशिंग करना सीख रहा है। 
विज्ञापन


जेडेन के पिता ने कहा कि वह अपने बेटे की जिद पर उसे फिशिंग के लिए ले गए थे। उनके मुताबिक, शार्क उनकी बोट के पीछे-पीछे आ रही थी। तभी जेडेन की नजर उस पर पड़ी। इसी बीच उसने कांटे और जाल के जरिेए मछली को पकड़ लिया। हालांकि, शार्क को बोट पर खींचने में जेडेन के पिता ने उसकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 1997 में इयान हिसे नाम के व्यक्ति ने 312 किलो की टाइगर शार्क पकड़कर कीर्तिमान बनाया था। जेडेन ने इयान के इसी 22 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed