{"_id":"5debb93f8ebc3e1c147dcacb","slug":"30-feet-long-jhumka-of-bareilly-attracts-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरेली के बाजार में आया 40 लाख का झुमका, लंबाई है 30 फीट","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
बरेली के बाजार में आया 40 लाख का झुमका, लंबाई है 30 फीट
'मेरा साया' फिल्म आपने देखी हो या न देखी हो, लेकिन इस फिल्म का मशहूर गाना 'झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में' जरूर सुना होगा। आजकल बरेली का 30 फीट का झुमका चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे देखने के लिए बरेली के बाजार में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है।
2 of 5
बरेली का 30 फीट लंबा झुमका
- फोटो : Amar Ujala
चूंकि बरेली को झुमके की वजह से पूरे देश में एक अलग पहचान मिली हुई है, इसलिए जिले में अनोखे अंदाज में 'झुमका चौराहा' बनाया जा रहा है और चौराहे पर 30 फीट का झुमका लगाया जा रहा है।
3 of 5
30 फुट का झुमका
- फोटो : अमर उजाला
बीडीए वीसी दिव्या मित्तल की पहल और चिकित्सक डॉ. केशव अग्रवाल के सहयोग से परसाखेड़ा में जीरो प्वाइंट पर झुमका चौराहा बनाया जा रहा है। इसमें करीब 40 लाख रुपये का खर्च आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बरेली का 30 फीट लंबा झुमका
- फोटो : Amar Ujala
आसपास के इलाके में लोग बरेली वाले झुमके के नाम से इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं। झुमका लगाने के लिए फाउंडेशन का काम काफी पहले से चल रहा है। बता दें कि इस विशाल झुमके का डिजाइन गुरुग्राम में तैयार किया गया है, जबकि पीतल नगरी मुरादाबाद में इसे बनाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
बरेली का 30 फीट लंबा झुमका
- फोटो : Amar Ujala
बीडीए वीसी के मुताबिक इसे लगाने के लिए ढांचा बनाने का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही चौराहे पर झुमका लगा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस झुमके को चौराहे से दिल्ली दिशा की ओर जीरो प्वाइंट पर लगाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।