कभी-कभी वैज्ञानिकों को खोज के दौरान ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिसे देखकर वो भी हैरान रह जाते हैं। पिछले साल साइबेरिया में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। यहां वैज्ञानिकों को एक 'रहस्यमयी कुत्ते' का शव बर्फ में दबा मिला था। इसके बाद उन्होंने एक साल तक इसपर रिसर्च किया और बताया कि 'कुत्ते' के अवशेष 18000 साल पुराने हैं।
2 of 5
बर्फ में दबा मिला 18000 साल पुराने 'कुत्ते' का शव
- फोटो : Social media
सबसे हैरानी की बात ये थी कि हजारों साल के बाद भी उस 'कुत्ते' का शव खराब नहीं हुआ था। उसके शरीर पर बाल मौजूद थे और उसका जबड़ा पूरी तरह सुरक्षित था। दरअसल, ऐसा बर्फ में दबे होने के कारण हुआ था।
3 of 5
बर्फ में दबा मिला 18000 साल पुराने 'कुत्ते' का शव
- फोटो : Social media
इस 'रहस्यमयी कुत्ते' की खोज स्वीडन के वैज्ञानिक लव डेलेन और डेव स्टंटन ने की थी। उन्होंने बताया, 'जब हमने शव को देखा तो हैरान रह गए, क्योंकि वह कुत्ता और भेड़िए की मिश्रित प्रजाति की तरह था। उसे 'डॉगर' नाम दिया गया।'
4 of 5
बर्फ में दबा मिला 18000 साल पुराने 'कुत्ते' का शव
- फोटो : Social media
वैज्ञानिकों के मुताबिक, उस 'कुत्ते' की शारीरिक संरचना एक भेड़िए की तरह है। शोध से पता चला कि यह एक दुर्लभ प्रजाति का शव है, लेकिन असल में यह कोई कुत्ता है या भेड़िया, इसका पता लगाने के लिए अभी और अध्ययन किया जाना जरूरी है।
5 of 5
40000 साल पुराने भेड़िए का सिर
- फोटो : Social media
इससे पहले भी पिछले साल अगस्त में रूस के यकुतिया इलाके में 40 हजार साल पुराने एक साइबेरियन भेड़िए का सिर बर्फ में दबा मिला था। यह भेड़िया आज के भेड़ियों के मुकाबले दोगुना बड़ा था। बर्फ में दबे होने के कारण उसके फर, कान, दिमाग और दांत पूरी तरह सुरक्षित थे। शोधकर्ताओं के मुताबिक, वह भेड़िए की एक प्राचीन उप प्रजाति थी, जो मैमथों के साथ रहती थी और विलुप्त हो गई।