फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   11 year old nepali boy who turning into stone statue

पत्थर का बनता जा रहा है ये लड़का, मदद को सामने आईं ये मशहूर सिंगर

Fri, 10 Jun 2016 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
11 year old nepali boy who turning into stone statue
- फोटो : cover asia press
नेपाल में 11 साल के एक बच्चे का शरीर धीरे-धीरे पत्थर की तरह होता जा रहा है। इस दुर्लभ बीमारी की वजह से यह बच्चा ठीक से चल भी नहीं पाता है।
विज्ञापन


इस बच्चे का नाम रमेश है। रमेश के माता-पिता के मुताबिक जब पैदा हुआ तो वह भी दूसरे बच्चों की तरह ही सामान्य था। लेकिन पैदा होने के 15 दिनों के बाद उसे एक ऐसी दुर्लभ बीमारी हुई कि वह पत्थर जैसा दिखने लगा। उसकी कोमल त्वचा की जगह मोटी, काली धारीदार चमड़ी ने ले ली है।

उम्र बढने के साथ-साथ हालात यहां तक पहुंच गए कि रमेश की चलने और बोलने की क्षमता भी खत्म होने लगी। इस वजह से लोग उससे डरने लगे और उसका कोई भी दोस्त नहीं बना।
विज्ञापन


 

रमेश की मदद को आगे आईं ये मशहूर सिंगर

11 year old nepali boy who turning into stone statue
joss stone - फोटो : getty images
डॉक्टरों का कहना है कि यह एक फंगस इंफेक्शन है। साइंस की भाषा में इस दुलर्भ बीमारी को इक्थीओसिस नाम से जाना जाता है। इस बीमारी से अब तक रमेश का कोई इलाज नहीं हो पाया है।
रमेश के माता-पिता नेपाल में मजदूरी करते हैं। इसलिए वे बीमारी का इलाज नहीं करवा सकते।

कुछ दिनों पहले रमेश का एक वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हुआ था जिसके बाद सोशल माडिया पर रमेश को इलाज के लिए लोगों ने मुहिम चलायी। इस मुहिम को देखकर ब्रिटिश सिंगर जॉस स्टोन रमेश की मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने उसके इलाज के लिए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित किया, जिससे रमेश के इलाज के लिए 1,375 पाउंड इकट्ठा हुए हैं

अब रमेश का काठमांडू मैडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। डाॅक्टरों का कहना है कि उसकी हालात में सुधार हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed