{"_id":"5e5a67ee8ebc3ef38e366305","slug":"100-years-old-woman-celebrates-25th-birthday-on-leap-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"100 साल की ये महिला मना रही है अपना 25वां जन्मदिन, जानिए क्यों?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
100 साल की ये महिला मना रही है अपना 25वां जन्मदिन, जानिए क्यों?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 29 Feb 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
100 साल की ये महिला मना रही है अपना 25वां जन्मदिन
- फोटो : Doris Cleife/BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी की उम्र 100 साल हो और वो अपना 25वां जन्मदिन मनाए, यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। दरअसल, इसके पीछे एक गहरा रहस्य छुपा हुआ है। इस महिला का नाम डोरिस क्लेफी है और ये इंग्लैंड की रहने वाली हैं।
2 of 4
100 साल की ये महिला मना रही है अपना 25वां जन्मदिन
- फोटो : BBC
डोरिस क्लेफी आज 100 साल की हो चुकी हैं, लेकिन वो अपने परिवार के साथ अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके परिवार वालों ने उन्हें सरप्राइज पार्टी भी दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों है, तो चलिए इसके बारे में आपको बता देते हैं।
3 of 4
100 साल की ये महिला मना रही है अपना 25वां जन्मदिन
- फोटो : Doris Cleife/BBC
दरअसल, डोरिस क्लेफी लीप ईयर यानी 29 फरवरी को पैदा हुई थीं और ये तो आप जानते ही होंगे कि लीप ईयर हर चार साल पर आता है। तो इस हिसाब से 100 वर्षीय डोरिस का ये 25वां जन्मदिन हुआ। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में डोरिस ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। मैंने प्रसिद्ध होने के लिए पूरा जीवन इंतजार किया और अब जाकर मेरा यह सपना साकार हुआ। मैं अब अपना बाकी का जीवन अपने परिवार और नए दोस्तों के साथ बिताना चाहती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डोरिस क्लेफी
- फोटो : Doris Cleife/BBC
डोरिस क्लेफी ने कहा कि उनके लंबे जीवन का रहस्य उनका अच्छा खानपान है। उन्होंने बताया कि वह अपना जन्मदिन अपना पसंदीदा बिस्किट खाकर मनाएंगी। बीबीसी के मुताबिक, उनके पति की मौत साल 1979 में ही हो गई थी। उसके बाद वह अपनी बेटी और दामाद के साथ रहने लगीं, लेकिन बाद में उनकी बेटी की भी मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।