फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth was going to Samastipur by Sanghamitra Express, missing for seven days

Bihar: संघमित्रा एक्सप्रेस के दानापुर उतरने के बाद जाना था समस्तीपुर, लुटेरों में फंसा युवक सात दिन से गायब

Tue, 27 Jun 2023 04:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 27 Jun 2023 04:42 PM IST
सार

मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मामला रेल पुलिस का है। युवक ट्रेन से गायब हुआ है। हालांकि परिवार के लोगों ने थाने में आवेदन दिया है। उस आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को रेल पुलिस के पास जाने को कहा गया है।

विज्ञापन
Youth was going to Samastipur by Sanghamitra Express, missing for seven days
मृतक बब्लू की फाइल फोटो दिखाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघमित्रा एक्सप्रेस से बेंगलुरू से घर लौट रहा युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। आखिरी बार युवक ने अपने बड़े भाई धर्मनाथ को 20 जून की रात फोन पर बताया था कि वह ट्रेन से उतर चुका है। उसके पीछे बदमाश लगे हैं, उसका बैग छीन रहे हैं। फिर उसका मोबाइल बंद हो गया। तब से युवक लापता (ट्रेसलेस) है। लापता युवक मोहिउद्दीननगर थाने के हजरतपुर के शत्रुघ्न सहनी का पुत्र बब्लू कुमार सहनी बताया गया है। बताया गया है कि बब्लू बेंगलुरू में ग्रेनाइट का काम करता था। युवक के लापता होने संबंधी जानकारी उसके पिता ने मोहिउद्दीननगर थाने को दी है।

विज्ञापन


‘बदमाश पीछे लगे हैं, बैग छीन रहे हैं’
जानकारी के मुताबिक, बब्लू 19 जून को बेंगलुरू में बिहार आने के लिए सवार हुआ था। बब्लू के भाई धर्मनाथ ने बताया कि 20 जून को रात करीब नौ बजे उसके मोबाइल पर बब्लू का फोन आया था। फोन करते हुए काफी डरे हुए बब्लू ने बताया था कि वह पटना उतर चुका है। उसके पीछे बदमाश लगे हुए हैं। उसका बैग छीन रहे हैं। उस पर उसने तुरंत पुलिस के नंबर पर फोन करने के लिए बोला। फिर कुछ दर बाद से बब्लू का फोन बंद हो गया।
विज्ञापन


‘अपने स्तर से खोज लीजिए, फिर आवेदन दीजिएगा’
धर्मनाथ ने बताया कि उसके बाद हम लोगों ने जाकर ट्रेन में तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दानापुर जीआरपी को भी बताया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि जीआरपी पुलिस का कहना था कि पहले अपने स्तर से खोज लीजिए, फिर आवेदन दीजिएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहिउद्दीननगर पुलिस में दिया आवेदन
युवक को लापता हुए अब एक सप्ताह गुजरने वाला है। लेकिन बब्लू के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उसका फोन भी बंद मिल रहा है। उसके बाद परिवार के लोगों ने मोहिउद्दीननगर थाने में आवेदन दिया है। मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मामला रेल पुलिस का है। युवक ट्रेन से गायब हुआ है। हालांकि परिवार के लोगों ने थाने में आवेदन दिया है। उस आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को रेल पुलिस के पास जाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed