फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth shot at Birthday party in munger, famous district for gun manufacturing in bihar

Bihar : बर्थडे पार्टी मनाने गया युवक गोली से घायल, पुलिस कह रही- शराब पीने के दौरान गोलीबाजी

Mon, 27 Mar 2023 09:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 27 Mar 2023 09:00 AM IST
सार

मुंगेर में अपने दोस्त के बच्चे की जन्मदिन की पार्टी मनाने गया युवक गोली लगने से घायल हो गया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटारिया की है। पुलिस का कहना है कि जन्मदिन की पार्टी के दौरान घर के पीछे शराब पार्टी भी चल रही थी। इसी दौरान गोली चली है। 

विज्ञापन
Youth shot at Birthday party in munger, famous district for gun manufacturing in bihar
बर्थडे पार्टी मनाने गए युवक गोली से घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में अपने दोस्त के बच्चे की जन्मदिन की पार्टी मनाने गया युवक गोली लगने से घायल हो गया। आननफानन में लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटारिया की है।

विज्ञापन


क्या है घटना
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी अनिल पासवान के पुत्र मुकेश कुमार अपने दो दोस्त राजा और आनंद के साथ कटारिया स्थित अपने दोस्त रब्बी पासवान के बच्चे के घर जन्मदिन की पार्टी में गया था। केक काटने और भोजन कार्यक्रम के बाद डांस का प्रोग्राम शुरू हो गया। लेकिन डांस का प्रोग्राम में मुकेश भाग नहीं लिया और वह बाहर आकर अपने घर दरियापुर लौटने लगा। तभी उसे शीतलपुर के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली उसके सीने और पीठ में लगी है। इस संबंध में जन्मदिन की पार्टी मना कर पीछे से लौट रहे उनके दोनों दोस्त राजा और आनंद ने गोलियों की आवाज सुनी और जब नजदीक जाकर देखा तो मुकेश कुमार सड़क पर गिरा हुआ था। उनके दोस्त राजा कुमार का कहना है कि गोली कैसे लगी यह किसी ने नहीं देखा। गोली चलने की आवाज पर जब हमलोग शीतलपुर के पास पहुंचे तो देखा मुकेश खून से लथपथ सड़क किनारे गिरा हुआ था। फिर हमलोग उसे अपने बाइक पर बीच में बिठाकर सदर अस्पताल ले गये।
विज्ञापन


हायर सेंटर रेफर
सदर अस्पताल में डॉक्टर रौशन ने अनुसार मुकेश को दो गोली लगी है। एक गोली पीठ में जबकि दूसरी गोली सीने में लगी है। युवक की स्थिति गंभीर होने की वजह से उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष दलजीत झा का कहना है कि जन्मदिन की पार्टी में एक युवक को गोली लगी है। जिस घर में जन्मदिन की पार्टी थी उस घर के पीछे शराब की बोतल और कुछ ग्लास बरामद हुआ है।उन ग्लासों ने आंशिक शराब भी मिले हैं। ऐसा लगता है कि जन्मदिन की पार्टी के दौरान शराब पार्टी भी चल रही थी। इस दौरान किसी तरह का कोई विवाद हुआ और गोली चली है। घायल युवक के साथ के दो दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed