फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth returning home after celebrating birthday of his sister dies in road accident in Samastipur

Samastipur: बहन का बर्थडे मनाकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गंभीर हालत में दोस्त का इलाज जारी

Mon, 13 Mar 2023 04:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 Mar 2023 04:41 PM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र में अहमदपुर खजूरी फोरलेन के पास सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक अपनी बहन का जन्मदिन मनाकर दोस्त के साथ वापस लौट रहा था।

विज्ञापन
Youth returning home after celebrating birthday of his sister dies in road accident in Samastipur
मृतक विशाल चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में अहमदपुर खजूरी फोरलेन के पास सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के सुरो गांव निवासी विशाल कुमार चौधरी के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक संतोष भी इसी गांव का रहने वाला बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीछे से ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, विशाल की बहन का बर्थडे रविवार रात मनाया जाना था। इस वजह से वह अपने मित्र संतोष के साथ बहन की ससुराल चक लाल शाही धरमपुर गया हुआ था। रात बर्थडे पार्टी मनाने के बाद सोमवार सुबह करीब 11 बजे विशाल अपने मित्र संतोष के साथ बाइक से वापस बेगूसराय लौट रहा था। इसी दौरान सरायरंजन अहमदपुर खजूरी गांव के पास फोरलेन पर एक ट्रक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन

Youth returning home after celebrating birthday of his sister dies in road accident in Samastipur
अस्पताल में दूसरे युवक का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है - फोटो : अमर उजाला

इस घटना में विशाल और संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सरायरंजन पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां विशाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही विशाल की मौत हो गई। वहीं, संतोष की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सरायरंजन थाना अध्यक्ष रवि कांत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया है। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया था, जहां विशाल नामक एक युवक की मौत हो गई है। जबकि संतोष नामक युवक का इलाज किया जा रहा है। घटना को लेकर एक एफआईआर दर्ज की जा रही है। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed