फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth rapes minor girl in Gaya hotel, falls in love on social media, Bihar News

Bihar News: सोशल मीडिया ने बर्बाद कर दी नाबालिग की जिंदगी; दोस्ती के बाद प्रेम का जाल और फिर जो नहीं सोचा होगा

Sat, 23 Sep 2023 05:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 23 Sep 2023 05:31 PM IST
सार

Gaya News: रेप के बाद नाबालिग लड़की ने पटना के रहने वाले प्रिंस द्वारा की गई दुष्कर्म की घटना को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया। हो -हल्ला सुनकर कुछ लोगों ने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी। 

विज्ञापन
Youth rapes minor girl in Gaya hotel, falls in love on social media, Bihar News
रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गया में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। औरंगाबाद की रहने वाली लड़की को पटना के परसा थाना अंतर्गत मीठापुर बस स्टैंड इतवारपुर के रहने वाले 23 वर्षीय युवक ने फेसबुक के माध्यम से प्रेम जाल में फसाया और फिर शादी का झांसा दिया। शादी का झांसा देने के बाद उससे मिलने के लिए युवक ने गया में बुलाया और फिर गया के होटल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


फेसबुक से प्रेमजाल में फंसाया 
यह घटना गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। बताया गया कि 16 साल की एक लड़की को पटना के रहने वाले प्रिंस कुमार नाम के युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाया। फेसबुक से चैटिंग कर उसे झांसे में लिया। उसने शादी का झांसा देकर उसे मिलने के लिए गया के एक होटल में बुलाया। युवती जब होटल पहुंची तो युवक ने रात में 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


सहेली के साथ पहुंची थी गया
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पटना का रहने वाले युवक ने 16 साल की नाबालिग औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसने शादी का झांसा देकर मिलने के लिए गया बुलाया। नाबालिग लड़की अपनी एक सहेली के साथ गया पहुंची। पटना के रहने वाले युवक प्रिंस कुमार ने एक होटल ठीक किया और फिर रात में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया दोनों लड़कियों को बरामद
रेप के बाद नाबालिग लड़की ने पटना के रहने वाले प्रिंस द्वारा की गई दुष्कर्म की घटना को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया। हो -हल्ला सुनकर कुछ लोगों ने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को  दी। 112 डायल की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कियों को बरामद करते हुए पटना के युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाना में दोनों लड़कियों और आरोपी युवक को सौंप दिया। थाने में गिरफ्तार युवक से पूछताछ शुरू की गई।  जानकारी के बाद औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र से परिजन पहुंचे और इस मामले की प्राथमिक सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई है।


शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म: थानाध्यक्ष
 इस संबंध में सिविल लाइन थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर पटना के युवक प्रिंस कुमार ने उसे बुलाया। गया बुलाने के बाद एक होटल में ले जाकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिक के साथ एक और लड़की आई थी.श। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं नाबालिक से दुष्कर्म को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दुष्कर्म के आरोपित युवक को जेल भेजा जाएगा। वहीं, लड़की की मेडिकल जांच करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed