{"_id":"646c814ea55a72e7aa0c83b8","slug":"youth-of-neighborhood-made-2-year-old-girl-disappear-in-jamui-a-day-later-dead-body-found-from-garbage-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दो साल की बच्ची को पड़ोस के युवक ने झोले में बंद कर किया गायब; एक दिन बाद कचरे के ढेर से मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दो साल की बच्ची को पड़ोस के युवक ने झोले में बंद कर किया गायब; एक दिन बाद कचरे के ढेर से मिला शव
Tue, 23 May 2023 02:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 23 May 2023 02:33 PM IST
सार
मृत बच्ची के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि रविवार की दोपहर तृषा मेरे पास घर में खेल रही थी। तभी मेरी आंख लग गई। उसी दौरान पड़ोस का ही रंजीत मांझी शराब के नशे में आया। फिर उसने बच्ची को नशे की दवा खिलाकर उसे झोला में बंद कर लिया और कंधे पर उठाकर वहां से निकल गया।
विज्ञापन
मृतक बच्ची तृषा कुमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा मोहल्ला से रविवार दोपहर घर के पास खेल रही दो साल की बच्ची गायब हो गई। उसका शव पुलिस ने सोमवार की देर रात शहर के झाझा बस स्टैंड के पास कचरे के ढेर से बरामद किया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृत बच्ची की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा मोहल्ला निवासी राजकुमार यादव की बेटी तृषा कुमारी (2) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृत बच्ची के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि रविवार की दोपहर तृषा मेरे पास घर में खेल रही थी। तभी मेरी आंख लग गई। उसी दौरान पड़ोस का ही रंजीत मांझी शराब के नशे में आया। फिर उसने बच्ची को नशे की दवा खिलाकर उसे झोला में बंद कर लिया और कंधे पर उठाकर वहां से निकल गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि रंजीत मांझी के कंधे पर रखे झोले में बच्ची छटपटा रही है। परिजनों ने रंजीत मांझी पर बच्ची का अपहरण करने और उसकी हत्या कर कूड़े के ढेर में शव फेंक देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन