फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   youth couple blackened and paraded in bihar

पंचायत को नामंजूर, दी प्रेमी युगल को शर्मनाक सजा

Thu, 03 Apr 2014 01:13 PM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
youth couple blackened and paraded in bihar

बिहार के कटिहार से एक प्रेमी युगल के मुंह पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। और तो और यह घटना कटिहार पंचायत के तुगलकी फरमान के बाद घटी।

विज्ञापन


लोगों ने प्रेमी युगल के बाल मुंडवा दिए और उनके मुंह पर कालिख पोत कर पूरे गांव में उनकी परेड निकाली।

इस मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पंचायत को नामंजूर

youth couple blackened and paraded in bihar

जानकारी के अनुसार कदवा थाना क्षेत्र के गोपीनगर पंचायत की रहने वाली एक युवती का पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया।

दोनों के बीच दो वर्ष प्रेम चलने के बाद प्रेमी युगल ने विवाह करने का निर्णय लिया। इस प्रेमी युगल को उसके परिजनों ने तो विवाह की राजामंदी दे दी, परंतु गोपीनगर पंचायत के मुखिया को यह फैसला नागवार गुजरा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तय समय के अनुसार 27 मार्च को दोनों के विवाह की तिथि मुकर्रर हुई थी। आरोप है कि इसी दिन मुखिया शमशेर ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर प्रेमी युगल को पकड़ कर दोनों को गांव में ही अलग-अलग स्थानों पर बंधक बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी युगल की पिटाई

youth couple blackened and paraded in bihar

इस घटना के दो दिनों बाद मुखिया ने पंचायत बुलाकर उन दोनों को अलग-अलग जाति के होने के कारण विवाह करने से मना किया।

जब प्रेमी युगल ने पंचायत का फैसला मानने से इनकार किया तब युवती पर 5000 का तथा युवक पर 21 हजार जुर्माना तय किया गया।

जुर्माने की राशि देने में असमर्थता जताने पर प्रेमी युगल की पिटाई की गई तथा चेहरे पर कालिख पोत कर, बाल मुंड़वाकर दोनों को पूरे गांव में घुमाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed