फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth committed suicide due to love affair in Bettiah, dead body found hanging from noose in room

Bihar News: रात में खाना खाकर सोने गया युवक, सुबह कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश; जानें पूरा मामला

Fri, 15 Dec 2023 08:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 15 Dec 2023 08:19 PM IST
सार

Suicide in Love Affair: कमरे से बरामद हुए पंखे से लटके युवक के शव को लेकर शिकारपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि पुलिस मामले में गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Youth committed suicide due to love affair in Bettiah, dead body found hanging from noose in room
मृतक अंकित बरनवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के बेतिया में प्रेम प्रसंग में एक युवक द्वारा अपनी जान दे देने का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि युवक गुरुवार की रात खाना खाकर सोने गया। लेकिन शुक्रवार की सुबह फंदे से लटकी हुई उसकी लाश मिली। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज के वार्ड नंबर 25 की है। वहीं, मृतक की पहचान नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 25 निवासी देवेंद्र बरनवाल के बेटे अंकित बरनवाल (18) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि युवक अंकित गुरुवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। जब शुक्रवार की सुबह परिजन उठे तो देखा कि उसका कमरा देर सुबह तक बंद है। परिजनों ने उसे जगाने की काफी कोशिश की। लेकिन वह नहीं बोल रहा था। इसके बाद परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ने के बाद परिजनों ने देखा कि अंकित पंखे में फंदा लगाकर लटका हुआ है और उसकी जान जा चुकी है। इसके बाद परिजनों ने शिकारपुर थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर कब्जे में ले लिया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। हालांकि इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जान देने के कारण को लेकर मृतक के परिजन कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, जिस बिंदु पर पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शिकारपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि पुलिस मामले में गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed