{"_id":"657290c12ab7542c110e71e3","slug":"youth-burnt-alive-in-road-accident-in-nalanda-horrific-collision-between-two-trucks-on-the-road-sudden-fire-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालंदा में सड़क हादसे में जिंदा जल गया युवक, रोड पर दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर; अचानक लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालंदा में सड़क हादसे में जिंदा जल गया युवक, रोड पर दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर; अचानक लगी आग
Fri, 08 Dec 2023 09:12 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 08 Dec 2023 09:12 AM IST
सार
शुक्रवार सुबह दो ट्रक (हाइवा) के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद अचानक एक ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर जब तक बाहर निकलता वह आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा में भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर जिंदा जलकर गया। वहीं एक अन्य ड्राइवर की हालत गंभीर है। घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के उस्मानपुर मोड़ के पास की है। शुक्रवार सुबह दो ट्रक (हाइवा) के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद अचानक एक ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर जब तक बाहर निकलता वह आग की चपेट में आ गया। जब तक आसपास के लोग पहुंचते तब तक ड्राइवर जिंदा जल गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
दमकल की मदद से आग पर काबू
पुलिस के अनुसार, सड़क हादसे में एक हाइवा चालक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर है। दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। हाइवा को सड़क पर से हटवाया जा रहा है। ट्रक चालक की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
खबर अपडेट हो रही है...