{"_id":"64c5206c0fe3e5316f0da749","slug":"young-man-who-came-to-elder-brother-s-in-laws-house-died-due-to-electrocution-in-aurangabad-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बड़े भाई की ससुराल आए युवक की करंट लगने से मौत; परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बड़े भाई की ससुराल आए युवक की करंट लगने से मौत; परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Sat, 29 Jul 2023 07:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 29 Jul 2023 07:52 PM IST
सार
Death By Electric Shock: बिजली विभाग के एसडीई अशोक राज ने कहा कि घटना के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Electric Shock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar: बिहार के औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड के बंचर खुर्द गांव में शनिवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोह प्रखंड के बंदेया निवासी बिनेश्वर यादव के बेटे सुरेंद्र यादव (25) के रूप में की गई है। सुरेंद्र यादव पशु व्यापारी था। वह शुक्रवार को भदवा बाजार में जानवर खरीदने आया था।
विज्ञापन
मृतक के परिजन सत्येंद्र यादव ने बताया कि सुरेंद्र यादव पशु व्यापारी था। वह शुक्रवार को भदवा बाजार में जानवर खरीदने आया था। पशु मेला में विलंब हो जाने के कारण वह घर लौटने के बजाय नजदीक होने के चलते रात में अपने बड़े भाई लखन यादव के ससुराल बंचर खुर्द में चला गया था। शनिवार को वह खाना खाकर सो गया था। इसी बीच घर में लगे स्टैंड पंखा से बिजली के करंट की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मचा है। मृतक की भाभी हेमा देवी, भाई लखन यादव सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इस बीच राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रणविजय यादव और जदयू नेता कौशल चंद्रवंशी ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। वहीं, बिजली विभाग के एसडीई अशोक राज ने कहा कि घटना के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन