{"_id":"652280cd4ff2e485a80d69e4","slug":"young-man-was-shot-dead-by-angry-friend-after-making-video-viral-of-him-during-bathing-in-nalanda-2-arrested-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दोस्त ने ही की गोली मारकर युवक की हत्या; नहाने के दौरान का वीडियो वायरल करने से था खफा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दोस्त ने ही की गोली मारकर युवक की हत्या; नहाने के दौरान का वीडियो वायरल करने से था खफा, दो गिरफ्तार
Sun, 08 Oct 2023 03:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 08 Oct 2023 03:43 PM IST
सार
Bihar Crime: नालंदा में मामूली बात को लेकर दोस्तों ने ही एक युवक की हत्या कर दी। इस मामले में अट्ठारह साल के युवक को अपने दोस्त के साथ मजाक करना इतना भारी पड़ गया कि उसके गुस्से को अपनी जान गंवा कर शांत करना पड़ा। अब इस मामले में दो युवक हवालात में अपना वक्त गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नालंदा में मामूली विवाद को लेकर रविवार को दोस्तों ने ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला नालंदा थाना क्षेत्र के सबैत गांव का है। मृतक की पहचान सबैत गांव निवासी मो. मंसूर आलम के बेटे मो. अलमाज (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि युवक घर में ही मौजूद था। तभी गांव के ही दो लड़के मो. तनवीर मलिक और अब्दुल अहमद घर से बुला कर ले गए और गांव के बाहर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बदमाश भागने लगे, जिन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया।
विज्ञापन
मजाक से खफा होने पर दोस्त को ही मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले मो. तनवीर मलिक और अब्दुल अहमद तालाब में नहा रहा था। उसका वीडियो मो. अलमाज ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस बात की खुन्नस को लेकर उक्त दोनों युवकों ने रविवार को मो. अलमाज के सिर में गोली मार हत्या कर दी।
विज्ञापन
देसी कट्टा और जिंदा कारतूस हुआ बरामद
नालंदा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो अपराधी एक युवक को गोली मारकर नालंदा रेलवे स्टेशन की ओर भाग रहे हैं। इसके बाद घेराबंदी कर दोनों अपराधियों को पकड़ लिया गया। उनके पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आपस में ही वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहाशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।