फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   young man raped minor for a year on pretext of marriage in Supaul, victim's mother sought justice from SP

Supaul: झांसा देकर नाबालिग से एक साल तक किया दुष्कर्म, युवक ने दूसरी जगह शादी तय की, मां ने मांगा न्याय

Sun, 12 Mar 2023 08:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Mar 2023 08:57 PM IST
सार

बिहार में सुपौल की पिपराखुर्द पंचायत से शादी का झांसा देकर नाबालिग से एक साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने में आया है। आरोप है कि अब युवक ने दूसरी जगह रिश्ता तय कर लिया है। इसके बाद पीड़िता की मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
young man raped minor for a year on pretext of marriage in Supaul, victim's mother sought justice from SP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार में सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र की पिपराखुर्द पंचायत में नाबालिग से यौन शोषण करने का मामला सामने में आया है। आरोप है कि आरोपी पीड़िता से शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करता रहा। यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को शिकायती आवेदन दिया।

विज्ञापन


शादी करने के लिए दहेज में मांगे पांच लाख रुपये
आवेदन के मुताबिक, पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी से आरोपी रंजीत सिंह एक साल से प्रेम-प्रसंग के जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाता रहा था। आरोपी रंजीत मरौना प्रखंड क्षेत्र के तुलसियाही का रहने वाला है। तकरीबन एक साल के प्रेम के बाद अचानक युवक की शादी कहीं और तय कर दी गई। इसके बाद पीड़िता के परिजन उसके घर पहुंच गए। इस पर युवक के परिजन पीड़ित पक्ष से पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे।
विज्ञापन


पीड़िता ने आत्महत्या करने की जताई आशंका
शिकायत में पीड़िता की मां ने कहा कि युवक ने मांगे गए दहेज की रकम नहीं देने पर उसकी बेटी से शादी करने से इनकार कर दिया है। पीड़िता ने कहा कि अगर उसकी शादी रंजीत के साथ नहीं होती है तो वह आत्महत्या भी कर लेगी। इससे उसके परिवार के लोग सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

young man raped minor for a year on pretext of marriage in Supaul, victim's mother sought justice from SP
सुपौल नदी थाना - फोटो : अमर उजाला

कई थानों के काटे चक्कर, नहीं हुई सुनवाई
पीड़िता की मां ने कहा कि न्याय के लिए सुपौल नदी थाना, भपटियाही थाना और महिला थाना का चक्कर काटने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इस मामले को लेकर एसडीपीओ निर्मली पंकज कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है। आवेदन के आलोक में नदी थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed