फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   worlds tallest gandhi statue unveiled in patna

पटना में लगी दुनिया की सबसे ऊंची गांधी प्रतिमा

Sat, 16 Feb 2013 10:47 AM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Sat, 16 Feb 2013 10:47 AM IST
विज्ञापन
worlds tallest gandhi statue unveiled in patna

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को महात्मा गांधी की 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। यहां के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लगाई गई कांस्य की प्रतिमा में ‘बापू’ दो बच्चों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस प्रतिमा के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 10 करोड़ रुपये दिए। 30 फीट आधार वाली प्रतिमा का निर्माण दिल्ली स्थित मूर्तिकार राम सुतार एंड संस ने किया है। दिल्ली के संसद भवन में स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा की ऊंचाई 16 फीट है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एक महान नेता को यह एक छोटी सी श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि बापू का अहिंसा का मंत्र कमजोर तबके को शांतिपूर्ण ढंग से अपने अधिकारियों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिमा में लगी पट्टिकाओं गांधी जी के आजादी के संघर्ष के दौरान चलाए गए कई आंदोलनों का भी उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही पट्टिकाओं में गांधी जी के कई अनमोल वचनों का भी जिक्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed