{"_id":"5a008f584f1c1b59678b9f1f","slug":"woman-made-to-spit-lick-during-panchayat-session-in-muzaffarpur-minapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार में इंसानियत शर्मसार, पंचायत में महिला को थूक कर चटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में इंसानियत शर्मसार, पंचायत में महिला को थूक कर चटवाया
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
महिला को थूक कर चटवाया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसानियत एक बार फिर शर्मशार हुई है। इस बार जगह है बिहार का मुजफ्फरपुर।
किराये के विवाद के निपटारे के लिए भरी पंचायत में एक महिला को थूक कर चटवाया गया।
चौंकाने वाली बात ये है कि घटना में महिला की मदद करने की बजाए उसकी बेइज्जती का वीडियो बनाया जा रहा था।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस घटना का वीडियो ट्वीट किया है। घटना बिहार में मुजफ्फरपुर के मीनापुर की है।
पीड़ित महिला पानापुर ओपी के एक गांव की निवासी है।
उसने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि गांव के एक दबंग ने उसका मकान किराये पर लिया था और किराया था ढाई हजार रूपये महीना।
महिला की शिकायत के मुताबिक अरूण सिंह मकान में गलत काम कर रहा था।
महिला ने अपना मकान खाली करने को कहा तो अरूण उसे धमकी देने लगा।

#WATCH Woman made to spit & lick during Panchayat session in Muzaffarpur's Minapur. She came for settlement of a rent dispute. #Bihar (5.11) pic.twitter.com/Y7vQRsjq1g
— ANI (@ANI) November 6, 2017विज्ञापन
घटना का वीडियो देखें
महिला की शिकायत के मुताबिक अरूण ने मकान खाली करने की एवज में छह लाख रूपये मांगे।
इसी मामले के निपटारे के लिए पंचायत बुलाई गई थी।
लेकिन बीच-बचाव के नाम पर भरी पंचायत में शिकायतकर्ता महिला को थूक कर चाटने पर मजबूर किया गया।
इस घटना का वीडियो सामाने आने पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।
गौरतलब है कि इससे पहले बीते 20 अक्टूबर को बिहार के ही नालंदा जिले में एक व्यक्ति को थूक कर चाटने की सजा देने का मामला सामने आया था।
उस घटना में एक व्यक्ति पर गांव के सरपंच के घर में बिना दरवाजा खटखटाए घुसने का आरोप लगाया गया था।
इसी मामले के निपटारे के लिए पंचायत बुलाई गई थी।
लेकिन बीच-बचाव के नाम पर भरी पंचायत में शिकायतकर्ता महिला को थूक कर चाटने पर मजबूर किया गया।
इस घटना का वीडियो सामाने आने पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।
#WATCH Woman made to spit & lick during Panchayat session in Muzaffarpur's Minapur. She came for settlement of a rent dispute. #Bihar (5.11) pic.twitter.com/Y7vQRsjq1g
— ANI (@ANI) November 6, 2017