{"_id":"649968ac395a42126d0de097","slug":"woman-injured-in-fight-died-in-nalanda-police-station-watchman-accused-of-killing-her-over-previous-dispute-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: मारपीट में घायल महिला ने तोड़ा दम, थाने के चौकीदार पर पिछले विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: मारपीट में घायल महिला ने तोड़ा दम, थाने के चौकीदार पर पिछले विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप
Mon, 26 Jun 2023 04:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 26 Jun 2023 04:00 PM IST
सार
सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि दो दिन पहले मारपीट की काउंटर एफआईआर दर्ज की गई थी। पहले से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है। जख्मी हालत में एक बुजुर्ग महिला की मौत सोमवार की सुबह हो गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नालंदा में मारपीट से जख्मी हुई बुजुर्ग महिला की मौत सोमवार की सुबह हो गई। दो दिन पहले महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। मामला बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के उपरावां गांव का है। मृतका की पहचान दिवंगत सिद्धेश्वर प्रसाद की पत्नी देवंती देवी (61) के रूप में हुई है। मारपीट का आरोप गांव के ही चौकीदार राजेश उर्फ सूरज पर लगा है।
विज्ञापन
'पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर आरोपी को बचा रही'
देवंती देवी की पतोह निर्मला कुमारी ने बताया कि पड़ोसी से पुराना जमीन का विवाद चला आ रहा है। उनके घर पर 23 जून की रात रोड़ेबाजी की गई और उल्टे जाकर थाने में एफआईआर करा दी गई। सुबह पुलिस आई। जब घर में कोई नहीं मिला तो इसके बाद चौकीदार राजेश उर्फ सूरज अपने गुर्गों के साथ आ गया। घर में मौजूद उनकी सास की साड़ी खींच ली और उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
निर्मला ने बताया कि मारपीट के कारण देवंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर चौकीदार को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
'आगे की कार्रवाई की जा रही है'
सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि दो दिन पहले मारपीट की काउंटर एफआईआर दर्ज की गई थी। पहले से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है। जख्मी हालत में एक बुजुर्ग महिला की मौत सोमवार की सुबह हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।