फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman gave birth to three children in Muzaffarpur news in hindi

Bihar: मुजफ्फरपुर में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, पहले से हैं दो बच्चे

Sun, 03 Jul 2022 07:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 03 Jul 2022 07:45 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। वहीं, महिला के दो बच्चे पहले से हैं। डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 
 

विज्ञापन
Woman gave birth to three children in Muzaffarpur news in hindi
नवजात शिशु - फोटो : social media

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। मामला जिले के बंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। महिला के एक बेटा और एक बेटी पहले से है। यह उसका तीसरा प्रसव था। चिकित्सक ने बताया कि पीएचसी में इस तरह का यह पहला मामला है। तीनों बच्चे और मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बच्चों का वजन क्रमश: 2 किलो,1.9 किलो तथा ढाई किलो है। मामला सामने आने के बाद चिकित्साकर्मी एवं हॉस्पिटल में मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। 

विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ नौशाद अहमद ने बताया कि बलिगामा के सत्तन सहनी की 27 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी 9 महीने की गर्भवती थी। उसको अचानक से प्रसव पीड़ा हुई तो पीएचसी में भर्ती कराया गया। करीब दो घंटे बाद सामान्य प्रसव से महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। एकसाथ तीन बेटों के जन्म से माता-पिता एवं परिवार काफी खुश है। वहीं हॉस्पिटल के कर्मचारियों में भी काफी उत्सुकता दिखी। मां और बच्चों की स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा विशेष देखभाल भी की जा रही है।
विज्ञापन


महिला के पहले से दो बच्चे
महिला के परिजनों ने बताया कि पुष्पा देवी को पहले से हीं एक बेटा और एक बेटी है। उसका यह तीसरा प्रसव है। चिकित्सक और अन्य चिकित्सा कर्मी भी बन्दरा पीएचसी में पहली बार एक साथ तीन बच्चे के जन्म से काफी खुश और उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर बोले- पहली बार देखा ऐसा मामला
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि पीएचसी में इस तरह का पहला मामला है। प्रसव पीड़ित महिला को देखने से एक से ज्यादा बच्चे होने का अनुमान पहले से लग रहा था। इसलिए हमने सतर्कता पहले से हीं बढ़ा दी गयी थी। इमरजेंसी के लिए संबंधित सिस्टम अलर्ट पर था। सफल प्रसव के बाद सभी के चेहरे खिल गए। डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने जीवन में पहली बार ऐसा मामला देखा है। जिसमें एक साथ तीन बच्चे के जन्म लिया हो। संयोग से ऐसे मरीज के प्रसव कराने का मौका मिला। प्रसव सामान्य और सफल रहा इससे हौसला बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed