{"_id":"5c057fdbbdec2241773547d7","slug":"woman-dare-to-fight-with-a-tiger-to-save-the-her-goat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : बकरी के बच्चे को बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई महिला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : बकरी के बच्चे को बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई महिला, हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पश्चिमी चंपारण स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटक कर रिहायशी इलाके में पहुंची दो बाघिन व उसके शावकों ने एक महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेतिया रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना गौनाहा प्रखंड स्थित टहकौल गांव की है। गांव में महिला बकरी चरा रही थी। तभी बाघिन ने बकरी के एक मेमने पर हमला कर दिया। ऐसे में महिला मेमने की जान बचाने के लिए बाघिन से भिड़ गई। हालांकि, बाघिन ने महिला को अपने पंजों से बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद उसे बेतिया के गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। महिला अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।