{"_id":"6a0beb7f4cc0c348b3020f3f","slug":"woman-and-three-children-murdered-in-darbhanga-what-madness-drove-husband-to-wreak-havoc-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: महिला और तीन बच्चों की हत्या; किस सनक में पति ने पत्नी के साथ संतानों पर ढाया कहर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: महिला और तीन बच्चों की हत्या; किस सनक में पति ने पत्नी के साथ संतानों पर ढाया कहर?
Tue, 19 May 2026 10:18 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:18 AM IST
सार
Bihar: दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक सनकी पति ने पत्नी और तीन बच्चों पर डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया, जहां एक सनकी पति ने पत्नी सहित तीन बच्चों पर हमला कर दिया। घटना में पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया, जबकि आरोपी पति को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के दालकोला जिला अंतर्गत कुंडी थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय फूल कुमारी दास, उसके सात वर्षीय पुत्र ह्रदय दास और छह वर्षीय पुत्री संध्या दास के रूप में हुई है। वहीं पांच वर्षीय सोन दास गंभीर रूप से घायल है और डीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मुर्गा फार्म में करता था मजदूरी
बताया जाता है कि आरोपी संदीप दास परिवार के साथ चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते संदीप का गुस्सा हिंसक हो उठा और उसने डंडे व लोहे की रॉड से पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Bihar: महिला और तीन बच्चों के हत्यारे का कबूलनामा; पत्नी को कूच-कूच कर मार डालने का कारण बताया
पत्नी और दो बच्चों की मौके पर मौत
हमले में पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद संदीप ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
ये भी पढ़ें: एक्शन मोड में राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल; कल CO को किया था सस्पेंड, आज मुजफ्फरपुर में सुनेंगे शिकायतें
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पतोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।