फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Winning of AIMIM from Kishanganj assembly seat is dangerous for Bihar says Giriraj Singh

किशनगंज से एआईएमआईएम का जीतना बिहार के लिए खतरनाक : गिरिराज सिंह

Fri, 25 Oct 2019 09:55 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Fri, 25 Oct 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Winning of AIMIM from Kishanganj assembly seat is dangerous for Bihar says Giriraj Singh
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किशनगंज विधानसभा सीट में एआईएमआईएम की जीत को बिहार के लिए खतरनाक बताया है। उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया कि बिहार के चुनाव में सबसे ज्यादा खतरनाक परिणाम किशनगंज सीट पर उभर कर आया। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की विचारधारा को मानने वाली है। 

विज्ञापन


यह लोग वंदे मातरम से नफरत करते हैं। इनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा है। बिहार के लोगों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। मालूम हो कि एआईएमआईएम के कमरुल होडा ने भाजपा के स्वीटी सिंह को 10,000 से ज्यादा वोटों से हराया।
विज्ञापन


वहीं गिरिराज के बयान पर एनडीए की सहयोगी जदयू के महासचिव और राज्य मंत्री श्याम रजाक ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हम जानना चाहते हैं कि बिहार में समरसता को बढ़ाने के लिए गिरिराज ने क्या किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर उन्हें बिहार की इतनी ही चिंता है तो वह केंद्र के मंत्री पद से इस्तीफा देकर बिहार की स्थिति सुधारने के लिए पूरी तरह से अपने आप समर्पित कर दें। वहीं गिरिराज के बयान पर कांग्रेस ने भी भाजपा पर हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस ने कहा कि भजापा और एआईएमआईएम के बीच रणनीतिक साझेदारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed