{"_id":"651165c3f40afaef190ab2d7","slug":"wild-animals-created-havoc-in-rahui-of-nalanda-6-people-bitten-overnight-cattle-also-attacked-panic-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रहूई में जंगली जानवरों ने मचाया तांडव; रात भर में 6 लोगों को काटा, मवेशियों पर भी किया हमला, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रहूई में जंगली जानवरों ने मचाया तांडव; रात भर में 6 लोगों को काटा, मवेशियों पर भी किया हमला, दहशत
Mon, 25 Sep 2023 04:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 25 Sep 2023 04:19 PM IST
सार
Bihar News: नालंदा के रहूई प्रखंड के दो गांवों में रविवार की देर रात जंगली जानवरों के झुंड ने छह लोगों और मवेशियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना के बाद से ग्रामीण डरे हुए हैं और रतजगा करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
जंगली जानवरों के झुंड के हमले में घायल हुए लोग और मवेशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नालंदा के रहूई प्रखंड के मई-फरीदा पंचायत के कमरपुर गांव और हवनपुरा पंचायत के दुलचंदपुर गांव में रविवार की देर रात में जंगली जानवरों के झुंड ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान कमरपुर और दुलचंदपुर गांव में आधे दर्जन ग्रामीण और दर्जनों मवेशियों के ऊपर जंगली जानवरों ने हमला करके गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ग्रामीण अपने-अपने घरों में रविवार की रात सो रहे थे। तभी जंगली जानवरों के झुंड ने हमला कर दिया। इसके अलावा घर के बाहर मवेशियों के ऊपर भी हमला कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वे इलाजरत हैं। वहीं, इस घटना के बाद दुलचंदपुर गांव और कमरपुर गांव के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है और वे रतजगा करने को विवश हैं।
विज्ञापन
घायल कुंती देवी ने बताया कि जंगली जानवरों के झुंड ने सबसे पहले घर के आगे बंधी बकरी और मवेशी पर हमला कर दिया। शोरगुल होने पर वह बाहर आई और मवेशी को बचाने का प्रयास किया। इस पर जंगली जानवरों के झुंड ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गईं। जंगली जानवर के हमले में छह लोग जख्मी हो गए है। इनमें कमरपुर गांव के अनुज बिंद, रामाशीष बिंद, जितेंद्र कुमार की बेटी, दुलचंदपुर गांव के दो भाई नारायण पासवान और नरेंद्र पासवान शामिल हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग के द्वारा जंगली जानवरों को पकड़ा जाए और उन लोगों को इससे राहत दी जाए।
विज्ञापन