फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   wife came to her in-laws house in Begusarai was found hanging in the morning; dowry death allegations

Bihar: नशे में पति ने पीटा तो मायके से आई ससुराल, सुबह फंदे से लटकी मिली; दहेज हत्या का आरोप

Sun, 12 Mar 2023 07:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Mar 2023 07:05 PM IST
सार

बिहार में बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में एक नवविवाहिता ससुराल में फंदे से लटकी मिली। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
wife came to her in-laws house in Begusarai was found hanging in the morning; dowry death allegations
मृतका के परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में एक नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। हालांकि मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव की है। मृतका की पहचान कंकौल निवासी करण कुमार की पत्नी अनामिका कुमारी (22) के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर दहेज नहीं देने पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


एक साल पहले किया था प्रेम विवाह
जानकारी के मुताबिक, बड़े भाई की ससुराल आने जाने के दौरान भाई की साली से छोटे भाई को प्रेम हो गया था। उसके बाद दोनों परिवारों ने राजी खुशी के साथ उनकी शादी करवा दी थी। शादी के बाद एक साल तक पति-पत्नी के बीच सब ठीक-ठाक चलता रहा। वहीं, एक घर में दोनों बहनों की शादी होने से उनके बीच लगातार विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि करण के बड़े भाई अमर राय और अनामिका की बड़ी बहन राधिका की शादी तीन साल पहले हुई थी।
विज्ञापन


मुंडन संस्कार में शामिल होने मायके गई थी पत्नी
जानकारी के अनुसार, शनिवार को अनामिका के मायके में उसके भतीजे का मुंडन था। उस मुंडन संस्कार में वह मायके आई थी। शनिवार की रात तकरीबन करीब नौ बजे अनामिका का पति करण कुमार शराब के नशे में ससुराल पहुंच कर अपनी पत्नी को कंकौल ले जाने की जिद करने लगा। इसके बाद सुबह जाने की बात सुनकर वह आगबबूला हो गया और उसने अपनी पत्नी की वहीं पिटाई कर दी। इसके बाद मायके वालों ने आनन-फानन में उसे विदा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के भाई ने बताया कि रविवार की सुबह अनामिका के ससुराल से किसी का फोन आया। उसने फोन पर कहा कि तुम्हारी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में वह जब अपनी बहन के ससुराल पहुंचा तो वहां उसका शव जमीन पर रखा हुआ पाया।


पति मौके से हुआ फरार
इस घटना के बाद अनामिका का पति मौके से फरार हो गया है। मृतका के मायके वालों ने इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि अनामिका ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed