Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Wife burnt alive after seeing gender test report in Jamui; four months pregnant woman after ultrasound, Bihar

Bihar: लिंग परीक्षण की रिपोर्ट देख पत्नी को जिंदा जलाया; चार माह की गर्भवती का अल्ट्रासाउंड के बाद खूनी खेल

Tue, 12 Dec 2023 04:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 12 Dec 2023 04:01 PM IST
सार

बेटे की चाहत में पति ने अल्ट्रासाउंट के जरिए गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण करवाया। इसके बाद जब पता चला कि बेटी है तो महिला को जिंदा जला दिया। 

विज्ञापन
Wife burnt alive after seeing gender test report in Jamui; four months pregnant woman after ultrasound, Bihar
पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुत्र के चाहत में एक सनकी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को किरोसिन तेल छिड़क कर जिंदा जलाकर मार डाला। महिला चार माह की गर्भवती थी। बेटे की चाहत में पति ने अल्ट्रासाउंट के जरिए गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण करवाया। इसके बाद जब पता चला कि बेटी हैं तो महिला को जिंदा जला दिया। पुलिस और परिजनों द्वारा आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं 2 सुदामापुर डाढ़ा गांव की है।

विज्ञापन


मृत महिला की पहचान सुदामापुर डाढ़ा गांव निवासी रंजीत साह की 27 वर्षीय पत्नी राधा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गए। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बरहट थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के घर से किरोसीन तेल का बोतल और माचिस को बरामद किया है।
विज्ञापन


परिवार वालों ने मिलकर जिंदा जला दिया
मृत महिला के जीजा केदार साह बताया कि 2015 में राधा की शादी हिंदू रीति रिवाज साथ सुदामापुर डाढ़ा गांव निवासी रंजीत साह के साथ हुई थी। इससे दो बेटी भी हुई। इसमें एक की उम्र ज्योति कुमारी 6 वर्ष व फुलगेना कुमारी 3 वर्ष की है। राधा देवी 4 माह की गर्भवती भी थी। इसे दो दिन पहले इलाज कराने के लिए जमुई के एक निजी क्लीनिक में ले गया था। जहां अल्ट्रासाउंड में फिर से बेटी होने की बात बताई गई थी। उसी से नाराज रंजीत साह ने घर आने पर अपनी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद राधा ने मेरी पत्नी को फोन कर लड़ाई झगड़ा के बारे में बताई थी। वहीं सोमवार की रात खाना बनाने को लेकर पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद मंगलवार की सुबह पति रंजीत साह, सास और ससुर ने मिलकर किरोसिन तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। इसमें राधा गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से झुलस कर तड़पती रही राधा, पर किसी ने बचाया नहीं
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे तो आग से झुलसकर राधा अपने घर में तड़प रही थी। तभी, घटना की सूचना बरहट थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एके आजाद, एसआइ विनय कुमार व अनूप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


पानी के लिए तड़पते रही राधा किसी ने नहीं की मदद
घटना को अंजाम देने के बाद राधा के परिवार वाले घर छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोग उसे बचाने के बजाय तमाशबीन बने रहे। इस दौरान राधा पानी के लिए तड़पती रही लेकिन किसी ने उसे मदद नहीं की। इसके बाद सूचना पर पुलिस तो मौके पर पहुंची लेकिन लेकिन एंबुलेंस आने में करीब एक घंटा लग गया। इसके कारण घर के बाहर घायल अवस्था में राधा तड़पती रही। वहीं एक घंटे के बाद जब एंबुलेंस पहुंची तो उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर, घटना के संबंध में बरहट थानाध्यक्ष एके आजाद ने बताया की सूचना मिली कि सनकी पति द्वारा अपनी पत्नी को किरोसीन तेल छिड़क कर जला दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed