{"_id":"649af4f5f6ee4d2eb20cf686","slug":"wife-beat-her-husband-to-death-in-nalanda-couple-suspected-each-other-of-talking-to-someone-else-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: पति-पत्नी और वो! दोनों को एक दूसरे पर इस बात को लेकर था शक, फिर उठाया ये खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: पति-पत्नी और वो! दोनों को एक दूसरे पर इस बात को लेकर था शक, फिर उठाया ये खौफनाक कदम
Tue, 27 Jun 2023 08:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 27 Jun 2023 08:11 PM IST
सार
हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पत्नी और बेटे पर ही हत्या का आरोप मृतक के पिता ने लगाया है। शक के आधार पर यह पूरी घटना हुई है। पति को अपनी पत्नी पर किसी से बात करने का शक था। वहीं, पत्नी को भी अपने पति पर किसी और से बात करने का संदेह था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नालंदा में मंगलवार को एक अधेड़ की घर वालों ने ही पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामला हिलसा थाना क्षेत्र के कपशियवा गांव का है। मृतक रामजी प्रसाद का बेटा पंकज प्रसाद (46) है। पंकज प्रसाद के भाई ने बताया कि उनका भाई हमेशा पीता-खाता था। बीती रात बच्चा और बीबी उसको पकड़ कर घर में ले आए। फिर हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट कर दी। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज नहीं होने के कारण मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने आगे बताया कि दो दिन पहले भी पंकज प्रसाद के साथ मारपीट की जा रही थी। जब उन लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उन लोगों के साथ भी गाली-गलौज की गई और उल्टे थाने में जाकर मारपीट का आवेदन दे दिया गया। दरअसल, पंकज प्रसाद शराब का सेवन करता था। इसी कारण घर में हमेशा बच्चों और पत्नी से कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन
हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पत्नी और बेटे पर ही हत्या का आरोप मृतक के पिता ने लगाया है। शक के आधार पर यह पूरी घटना हुई है। पति को अपनी पत्नी पर किसी से बात करने का शक था। वहीं, पत्नी को भी अपने पति पर किसी और से बात करने का संदेह था। इसी को लेकर सोमवार की शाम घर में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन