फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Why upset Nitish kumar?

बिहार की राजनीति में ट्विस्ट, क्यों खफा हुए नीतीश?

Thu, 15 Jan 2015 02:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पटना
अमर उजाला ब्यूरो/ पटना Updated Thu, 15 Jan 2015 02:44 PM IST
विज्ञापन
Why upset Nitish kumar?

मकर संक्रांति पर बुधवार को पटना में भोज तो दही-चूड़े का था, लेकिन पूरे दिन जनता परिवार को एकजुट करने पर सियासत तेज होती दिखी। राजद और जदयू दलों द्वारा आयोजित भोज में पुराने जनता दल परिवार के सपा और रालोद के नेता शामिल हुए।

विज्ञापन


सहयोगी कांग्रेस और राकंपा के नेताओं की उपस्थिति भी देखी गई, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार की अनुपस्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि तबियत खराब होने के कारण वह दोनों भोजों से नदारद रहे।

विज्ञापन

अकेले पड़ते दिख रहे नीतीश

Why upset Nitish kumar?

एक ओर जहां नीतीश ‘यादव परिवार’ के विलय का अभियान तेज कर रहे हैं, वहीं लालू, शरद और मुलायम का पहिया एक लीक पर चलता नजर नहीं आ रहा है। पहले मुलायम का पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न बदलने से इनकार और बाद में लालू द्वारा दो दलों के विलय के प्रस्ताव को खारिज करना और आज नीतीश की अनुपस्थिति राजनीतिक जानकारों के लिए नई तस्वीर गढ़ रही है।

राजद प्रमुख लालू यादव ने नीतीश के आवास पहुंचकर उनका हालचाल लिया। वहीं, जदयू के एक नेता ने कहा कि जनता परिवार के एकजुट होने में सभी छह दलों की सहमति जरूरी है और विलय की प्रक्रिया आज से तेज हो गई है। नए दल का नाम समाजवादी जनता दल हो सकता है। अब एक चुनाव चिह्न और एक अध्यक्ष पर निर्णय के लिए मुलायम सिंह को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed