बिहार: 43 साल बाद पुनपुन नदी में रिकॉर्ड जलस्तर, पटना-गया रेल रूट पर ट्रेनें बंद, बढ़ा बाढ़ का खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में भारी बारिश के बाद बाढ़ और जलजमाव से राहत मिली नहीं और पुनपुन नदी में पानी बढ़ने से मुसीबतें बढ़ गई है। पुनपुन नदी पर रेल पुल के गार्डर पर पानी चढ़ गया है, जिससे पटना-गया रेल रूट पर परिचालन रोक दिया गया है। इसके अलावा बख्तियारपुर-राजगीर रूट पर भी परिचालन रोक दिया गया है।
गुरुवार की शाम पुनपुन का जलस्तर 53.60 मीटर हो गया था। साल 1976 में जलस्तर 53.91 मीटर हो गया था, जो अब तक रिकॉर्ड है। 1976 के बाद 43 सालों में पहली बार नदी का जलस्तर इतना ऊपर गया है। वर्ष 1976 में पुनपुन से आई बाढ़ ने पटना में तबाही मचाई थी।
Patna: People in Patliputra Colony commute to nearby areas by tractor, due to flooded streets. #BiharFlood #Bihar pic.twitter.com/h4xzE4N9TQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 5, 2019
दुर्गा पूजा के बीच दोनों रेलवे रूटों पर फिलहाल ट्रेनें रोक दिए जाने से लाखों लोगों को परेशानी हो रही है। इन दोनों रेल रूटों से होकर लंबी दूरी की ट्रेनें भी गुजरती है। ऐसे में परिचालन रोक दिए जाने से रांची, धनबाद, कोलकाता, वाराणसी जानेवाले यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। दानापुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि ट्रैक से पानी उतरने के बाद ही इन दोनों रूटों पर ट्रेन सेवा शुरू होगी।
पटना में जलजमाव से जूझ रहे लोग
पटना में जलजमाव से राहत दिलाने के लिए प्रशासन पंप मंगवाकर पानी निकलवा रहा है, लेकिन कई इलाकों में लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। पटना के पाटलिपुत्रा कॉलोनी में जलजमाव के बीच ट्रैक्टर लोगों के आने-जाने का साधन बना हुआ है।
Patna: Locals in Rajendra Nagar area construct a makeshift boat to travel through flooded streets. #Bihar #BiharFlood pic.twitter.com/jnysWjS4LA
— ANI (@ANI) October 5, 2019
वहीं, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास वाले क्षेत्र राजेंद्रनगर में लोगों ने वाहन के पहियों के ट्यूब और बांस की टाटी के सहारे जुगाड़ बना कर आना-जाना कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि पानी निकालने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।
जलजमाव के बीच बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस आशंका को देखते हुए शनिवार को राजेंद्र नगर इलाके में जमे पानी में रसायन का छिड़काव किया गया। नगर निगम के अधिकारी सौरव कुमार ने कहा कि पानी की दुर्गंध दूर करने और बीमारी फैलाने वाले कीड़ों को नष्ट करने के लिए रसायन का छिड़काव किया जा रहा है।
Bihar: Chemicals being sprayed in flood water at Rajendra Nagar by Patna Municipal Corporation. Saurav Kumar, Municipal Corporation official says,"the chemical is being sprayed to make the water odourless and destroy insects." #BiharFlood pic.twitter.com/b0Xca79e1m
— ANI (@ANI) October 5, 2019
बाढ़ की वजह से इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव
बाढ़ के चलते बहुत सारी ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। ट्रेनों के बदले गए रूट के बारे में पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार की तरफ से ताजा जानकारी दी गई है।
पांच अक्तूबर को खुलने वाली ट्रेनें जिनका रूट बदला गया
1. गाड़ी संख्या 18634 रांची- पटना एक्सप्रेस का परिचालन गया-किउल-मोकामा-पटना के रास्ते किया जाएगा2. गाड़ी संख्या 13347 बरकाकाना- पटना पलामू एक्सप्रेस का परिचालन सासाराम-आरा-पटना के रास्ते किया जाएगा
3. गाड़ी संख्या 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस का परिचालन राजाबेरा-प्रधानखूंटा- झाझा-पटना-इस्लामपुर के रास्ते किया जाएगा
4. गाड़ी संख्या 13329 धनबाद पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस का परिचालन प्रधानखूंटा-झाझा- पटना के रास्ते किया जाएगा
5.गाड़ी संख्या 14224 वाराणसी- राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन गया-तिलैया-राजगीर के रास्ते किया जाएगा
6.गाड़ी संख्या 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस का परिचालन पटना- फतुहा -दनियावां-बिहार शरीफ-राजगीर के रास्ते किया जाएगा
छह अक्तूबर को आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ कर चलाई जाने वाली ट्रेनें
1. गया से खुलने वाली 63242/63244/63250/63254/63258 गया-पटना मेमू का आंशिक समापन पुनपुन में किया जायेगा तथा यहीं से यह 63245/63247/63253/ 63255/63259 पटना-गया मेमू बनकर पुनपुन से खुलेगी2. पांच अक्तूबर को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 53043 हावड़ा-राजगीर पैसेंजर का आंशिक समापन बख्तियारपुर में किया जाएगा तथा यहीं से यह छह अक्तूबर को गाड़ी संख्या 53044 राजगीर -हावड़ा पैसेंजर बनकर खुलेगी
छह अक्तूबर को रद्द ट्रेनें-
1. गाड़ी सं. 63241/63243/ 63249/63251/63257 पटना-गया पैसेंजर2. गाड़ी सं. 63246/63248/ 63252/63256/63260 गया-पटना पैसेंजर
3. गाड़ी सं. 53232/53231 दानापुर-तिलैया-दानापुर पैसेंजर
4. गाड़ी सं. 53626/53629 गया-किउल-गया पैसेंजर
सात अक्तूबर को रद्द ट्रेनें-
1. गाड़ी सं. 53627 किउल-गया पैसेंजर
2. गाड़ी सं. 63241 पटना-गया पैसेंजर
3. गाड़ी सं. 63339 राजगीर- दानापुर पैसेंजर