फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Villagers frightened by Gandak's ferocious form in Bettiah; People started havan on Ganga river bank

Bihar: गंडक नदी के रौद्र रूप से भयभीत हुए ग्रामीण; इस वजह से लोगों ने गंगा किनारे शुरू किया पूजा-पाठ और हवन

Mon, 25 Sep 2023 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 25 Sep 2023 05:15 PM IST
सार

Bihar News: बेतिया के बगहा से एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। यहां ग्रामीणों ने गंडक नदी के कटाव से परेशान होकर उसे कुदरत का कहर मानते हुए गंगा किनारे पूजा पाठ और हवन शुरू कर दिया है। लोगों ने परेशानी से बचने के लिए अब भगवान की शरण ली है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।

विज्ञापन
Villagers frightened by Gandak's ferocious form in Bettiah; People started havan on Ganga river bank
नदी किनारे हवन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया जिला के बगहा में पूजा पाठ करने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां वाल्मिकिनगर में नेपाल से निकलने वाली नारायणी नदी के कहर से निजात पाने को लेकर लोग अब गंगा मइया की शरण में नदी तट पर पूजा-अर्चना और हवन कर रहे हैं। कटाव से बचाव कार्य नाकाफी साबित होता देखकर लोग ईश्वर की शरण में हैं, क्योंकि अब इसे दैविक प्रकोप और कुदरत का कहर माना जा रहा है। इसलिए लोगों ने नदी किनारे ही पूजा-पाठ और हवन शुरू किया है।

विज्ञापन


दरअसल, गंडक नदी की बदलती धारा ने इस बार दियारावर्ती इलाके में नई मुसीबत खड़ी कर दी है। यूपी सीमा पर स्थित ठकराहा प्रखंड के कई क्षेत्रों में भीषण कटाव कर नदी ने अब यहां इसी मानसून सत्र में दूसरी बार यू-टर्न ले लिया है। वहीं, मधुबनी प्रखंड के रंगललही गदियानी में नदी कटोरे की शक्ल में तेज बहाव के साथ पिपरा पिपरासी तटबंध के पास कटाव कर रही है। हालांकि जल संसाधन विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के पडरौना बाढ़ प्रमंडल और गोपालगंज की टीमों के साथ-साथ जल संसाधन विभाग की टीमें यहां मुख्य अभियंता अशोक रंजन के नेतृत्व में पिछले करीब एक महीने से सुरक्षात्मक कार्य करा रही हैं। लेकिन नदी की विकरालता इस कदर है कि तेज कटाव करते हुए गंडक की धारा बिल्कुल पीपी तटबंध के करीब आ गई है। कई किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन और खेतों में लगी फसल नदी की धारा में समा चुके हैं।
विज्ञापन


लिहाजा अब ग्रामीणों के साथ-साथ जल संसाधन विभाग के कर्मी और अभियंता नदी तट पर भगवान की शरण में जा पहुंचे हैं। यही वजह है कि लोग नारायणी नदी तट पर गंगा आरती और पूजा-अर्चना कर नदी के कहर से बचाव को लेकर हवन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मधुबनी प्रखंड के गदियानी में गंडक नदी का कटाव लगातार जारी है। इसको लेकर सोमवार को मधुबनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि और बीजेपी नेता विजय सिंह चंदेल के साथ-साथ जल संसाधन विभाग के अधिकारियों समेत स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पूजा-पाठ में भाग लिया। नदी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए पूजा-अर्चना और हवन किया जा रहा है। इसमें जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर अशोक रंजन, कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण और किसानों के अलावा मजदूर भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed