फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Villagers forced a married man to marry for the second time, video goes viral

Bihar: शादीशुदा युवक की ग्रामीणों ने करवाई दूसरी शादी, वीडियो वायरल, पहली पत्नी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Thu, 03 Jul 2025 07:50 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 07:50 PM IST
सार

 जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के गूगुलडीह गांव में एक शादीशुदा युवक राहुल शर्मा की ग्रामीणों ने एक महिला मालती देवी से जबरन दूसरी शादी करा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Villagers forced a married man to marry for the second time, video goes viral
युवक की कराई गई दूसरी शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरहट थाना क्षेत्र के गूगुलडीह गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा युवक राहुल शर्मा की जबरन दूसरी शादी एक विवाहित महिला मालती देवी से करवा दी गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे जिले में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


राहुल शर्मा की पहली पत्नी करीना कुमारी, जिसने 21 अप्रैल 2022 को राहुल से विवाह किया था और एक बेटी की मां है, ने इस जबरन कराई गई शादी को लेकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। करीना ने बताया कि राहुल और मालती के बीच पिछले पांच महीनों से मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। गुरुवार को राहुल जब मालती से मिलने गया, तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया, उसकी जमकर पिटाई की और फिर जबरन दोनों की शादी करवा दी।
विज्ञापन


दूसरी ओर, मालती देवी ने खुद को इस पूरे घटनाक्रम में पीड़िता बताया है। उसने आरोप लगाया कि यह शादी एक राजनीतिक साजिश के तहत कराई गई है। मालती ने कहा कि राहुल उसके पति का मित्र था और उसी के कहने पर वह उसके घर आता-जाता था। मालती का दावा है कि उसके ससुराल वालों ने जमीन में हिस्सा न देने के लिए जानबूझकर यह साजिश रची और राहुल को उसके जीवन में जबरन लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी बोले- मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र में पारदर्शिता की पहल

इस पूरे प्रकरण के बाद जिले में चर्चा का माहौल है। सूचना मिलते ही बरहट थाना की पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed