फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vijay Sinha's taunt on Grand Alliance govt; Says one year's achievement only increase in crime and corruption

Politics: विजय सिन्हा का महागठबंधन सरकार पर तंज; कहा- एक साल की उपलब्धि मात्र अपराध और भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी

Sat, 12 Aug 2023 08:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 12 Aug 2023 08:22 PM IST
सार

Vijay Kumar Sinha: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को जमुई में गठबंधन सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने गठबंधन सरकार की एक साल उपलब्धि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी को बताया। पूरी रिपोर्ट में जानिए उन्होंने और क्या-क्या कहा...।

विज्ञापन
Vijay Sinha's taunt on Grand Alliance govt; Says one year's achievement only increase in crime and corruption
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में लोकसभा कोर कमिटी की बैठक और आगामी कार्यक्रम को सुनिश्चित करने को लेकर बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा शनिवार को शहर के महावीर वाटिका पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए महागठबंधन सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार की एक साल की उपलब्धि मात्र अपराध और भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी है।

विज्ञापन


'महागठबंधन सरकार ने जनता को भ्रमित करने का काम किया'
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन सरकार कोई नियुक्ति नहीं कर पाया है। जो एनडीए सरकार में नियुक्ति हुई उसी नियुक्ति को कर देते तो महागठबंधन के लिए बड़ी उपलब्धि होती। लेकिन महागठबंधन सरकार ने सिर्फ जनता को बरगलाने और भ्रमित करने का काम किया है। आज जो नौकरी मांगता है, उसे लाठी मिलती है। नौकरी के नाम पर लाठी किस तरह बरसाई जा रही है, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने शिक्षक अभ्यर्थी वित्त रहित शिक्षक, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका चाहे जो भी हो, उन्हें नौकरी के नाम पर लाठी दी जा रही है।
विज्ञापन


'यह जंगल राज नहीं बल्कि गुंडाराज'
सिन्हा ने कहा कि बिजली मांगते हैं तो उनको गोली मिलती है। यही इनकी एक साल की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि किसानों को सही रूप से कीमत नहीं देना, लटका कर रखना राज्य सरकार की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना है। ये किसानों को भी नहीं बख्श रहे हैं। राजनीतिक आंदोलन पर जिस तरह से दंडात्मक कार्रवाई इन्होंने की है, उसे 13 तारीख को सभी ने देखा। सरकार का जो नारा था पहले कलम से पहले कैबिनेट में नौकरी देंगे। यही नियुक्ति को जब भारतीय जनता पार्टी ने याद दिलाने के लिए शांतिपूर्ण भूमिका निभाई तो शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठियां बरसाई गईं। यह जंगल राज नहीं बल्कि गुंडाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि यह सरकार अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए लाठी बरसा रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जो भ्रष्टाचार का खेल हुआ है, उसमें करीब 17 सौ करोड़ की लागत का अगुवानी पुल ढह गया है। एक साल में सरकार के पास इस तरह के कई भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।

'राजधानी में प्रतिदिन लोगों की हत्या हो रही'
उन्होंने कहा कि इस एक साल में पांच हजार से ज्यादा लोगों को गोली मारी गई है। उन्होंने कहा कि राजधानी में जहां मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री रहते हैं, वहां भी प्रतिदिन लोगों की हत्या हो रही है। यही इस सरकार की उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार में पुल ढह गया, लेकिन एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई। बल्कि अधिकारी को पुरस्कृत किया जा रहा है।


वहीं, राजद नेता भाई वीरेंद्र द्वारा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा की उल्लू से तुलना की बात पर भी उन्होंने करारा जवाब दिया। हालांकि इससे पूर्व लोकसभा प्रभारी रवींद्र सिंह कल्लू की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी की बैठक हुई। उसमें बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कोर कमिटी की बैठक पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही शक्ति केंद्र का गठन करना, पन्ना प्रमुख बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed