फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Video: Rjd chief Lalu yadav appeared in his own style, said-Dictator Modi to be removed

Video: फिर अपने ही अंदाज में दिखे लालू, बोले- हटाना है, तानाशाह मोदी को हटाना है

Wed, 17 Aug 2022 03:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 17 Aug 2022 03:03 PM IST
सार

लंबी बीमारी और चोट के कारण लालू प्रयाद यादव अभी तक दिल्ली में थे। अब खबर है कि आज ही लालू यादव पटना पहुंच रहे हैं। यहां आते ही वह नीतीश कुमार से भी मिल सकते हैं। 

विज्ञापन
Video: Rjd chief Lalu yadav appeared in his own style, said-Dictator Modi to be removed
लालू यादव - फोटो : Social media

विस्तार

विज्ञापन

बिहार में बदले समीकरण और कैबिनेट विस्तार के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान लालू यादव अपने पुराने ही अंदाज में दिखाई दिए। 2024 के समीकरण को लेकर हुए सवाल पर उन्होंने कहा, तानाशाह सरकार को हटाना है। मोदी को हटाना है। 


दरअसल, लंबी बीमारी और चोट के कारण लालू प्रसाद यादव अभी तक दिल्ली में थे। इस दौरान न वे मीडिया से मिल रहे थे और न ही उनका कोई बयान सामने आया था। हालांकि, अब खबर है कि आज ही लालू यादव पटना पहुंच रहे हैं। यहां आते ही वह नीतीश कुमार से भी मिल सकते हैं। 


नए मंत्रिमंडल पर भी दिया जवाब
लालू यादव ने बिहार के नए मंत्रिमंडल पर लगे आरोपों पर भी जवाब दिया। भाजपा नेता सुशील मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों पर लालू यादव ने कहा कि सुशील मोदी का क्या है? वह झूठे हैं। कोई मामला नहीं है। दरअसल, बिहार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह ने कल ही शपथ ली है और कल ही उन्हें अपहरण के एक मामले में कोर्ट में सरेंडन होना था। इस मामले के बाद से विपक्ष उन पर हमलावर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed