{"_id":"61d3b4a24210b00a8b459efa","slug":"vaccination-of-children-in-nalanda-bihar-two-brothers-were-put-in-place-of-covaxin-coveshield-father-feared","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का टीकाकरण: बिहार के नालंदा में दो भाइयों को कोवाक्सिन की जगह लगाई कोविशील्ड, पिता को भय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का टीकाकरण: बिहार के नालंदा में दो भाइयों को कोवाक्सिन की जगह लगाई कोविशील्ड, पिता को भय
Tue, 04 Jan 2022 08:14 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 04 Jan 2022 08:14 AM IST
सार
कोविशील्ड का अभी बच्चों पर ट्रायल नहीं हुआ है। अपने बेटों को गलत वैक्सीन लगने से पिता जहां चिंतित हैं, वहीं टीकाकरण केंद्र के कर्मचारी ने लापरवाहीपूर्ण जवाब देते हुए उन्हें कहा कि कोविशील्ड लेने से कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन जनवरी से देश में 15 से 18 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। इसमें गड़बड़ी का पहला मामला बिहार के नालंदा में सामने आया है। यहां दो भाइयों को बच्चों के लिए अधिकृत कोवाक्सिन की जगह कोविशील्ड वैक्सीन लगा दी गई।
विज्ञापन
कोविशील्ड का अभी बच्चों पर ट्रायल नहीं हुआ है। अपने बेटों को गलत वैक्सीन लगने से पिता जहां चिंतित हैं, वहीं टीकाकरण केंद्र के कर्मचारी ने लापरवाहीपूर्ण जवाब देते हुए उन्हें कहा कि कोविशील्ड लेने से कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
बिहार के स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही के शिकार हुए हैं पीयूष रंजन और आर्यन किरण। ये बिहारशरीफ की प्रोफेसर कॉलोनी में रहते हैं। दोनों ने रविवार को कोवाक्सिन लगवाने के लिए स्लॉट बुक कराया था। ये सोमवार को नालंदा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित आईएमए टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। वहां टीका लगवा लिया। इसके बाद पता चला कि दोनों को कोवाक्सिन की जगह कोविशील्ड का टीका लगा दिया गया।
विज्ञापन
कुछ परेशानी होगी तो टीम घर भेज देंगे
इसके बाद दोनों भाई जब इसकी शिकायत करने गए तो उन्हें वहां मौजूद अधिकारियों ने डेढ़ घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा। इसके बाद उन्हें कहा गया कि घर चले जाइये, यदि कोई दिक्कत आए तो बताना घर पर मेडिकल टीम भेज देंगे।
सर्टिफिकेट में कोवाक्सिन लिखा
दोनों बच्चों के पिता प्रियरंजन कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही की है। उन्हें डर लग रहा है। विभाग ने न केवल वैक्सीन लगाने में लापरवाही की बल्कि जो सर्टिफिकेट दिया है, उसमें भी कोविशील्ड की जगह कोवाक्सिन लिखी है, जबकि बच्चों को लगाई कोविशील्ड है।
सिविल सर्जन बोले- लापरवाह कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा
लापरवाही को लेकर नालंदा के सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि टीका लगाने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह गड़बड़ी पूर्व में टीका देने वाली कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने से छुट्टी पर जाने से हुई। नई जीएनएम से यह गलती हुई है। बच्चों के पिता को आश्वत कर दिया गया है। कोई भी परेशानी हुई तो विभाग पूरी मदद करेगा।